TRENDING TAGS :
सऊदी अरब से यूक्रेन ने रूस को दी चेतावनी, बोला- चुटकी में पुतिन के देश को खत्म करने की है ताकत
Russia Ukraine War: यूक्रेनी सांसद ओलेक्सी गोंचारेंको ने कहा कि मॉस्को पर रातभर हुए हमलों से साबित होता है कि यूक्रेन रूस पर बड़ा और गंभीर हमला करने में सक्षम है।
Volodymyr Zelenskyy
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है। पूरी दुनिया इस युद्ध को शांत कराने की कोशिश में हैं। दोनों देश अपने-अपने शर्तों और जिद पर अड़े हैं। युद्धविराम के लिए अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में बातचीत जारी है।
रूस के खिलाफ यूक्रेन पर हमला
इस बीच सउदी अरब से यूक्रेन की तरफ से रूस को चेताने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेनी सांसद ओलेक्सी गोंचारेंको ने कहा कि मॉस्को पर रातभर हुए हमलों से साबित होता है कि यूक्रेन रूस पर बड़ा और गंभीर हमला करने में सक्षम है।
गोंचारेंको ने एक इंटरनेशनल चैनल पर कहा कि यह एक साफ संदेश है कि हमारे पास भी कुछ ताकत है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान की ओर इशारा किया। जिसमें ट्रंप ने कहा था कि शांति वार्ता में रूस के पास ज्यादा ताकत है।
यूक्रेनी सांसद ओलेक्सी गोंचारेंको
अमेरिका और यूक्रेन के बीच बनेगा विश्वास
सऊदी अरब के जेद्दाह में अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच हो रही। इस बैठक को लेकर गोंचारेंको ने उम्मीद जताई कि इससे अमेरिका और यूक्रेन के बीच विश्वास दोबारा बनेगा। खासकर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई बहस के बाद। गोंचारेंको ने आगे कहा कि इस बातचीत में यूक्रेन का मुख्य लक्ष्य अपने देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करना है।
युक्रेन युद्धविराम के लिए पिछले महीने सउदी अरब में अमेरिका और रूस के बीच बैठक हुई थी। जिसमें दोनों देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए थे। शांति समझौते पर दाेनों देशों ने हस्ताक्षर किया। लेकिन यूक्रेन ने इस समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। क्योंकि उस बैठक में यूक्रेन का कोई अधिकारी शामिल नहीं थे। यूक्रेन के असहमति के बाद अब अमेरिका के साथ सउदी अरब में बैठक हो रही है। इस बैठक में सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मौजूद थे।