×

यूक्रेन में महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल पहन परेड करने पर मचा बवाल, जानें पूरी वजह

Ukraine Women Soldiers Parade :यूक्रेन में महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल पहनकर परेड करने को लेकर बवाल मचा हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 4 July 2021 9:42 AM GMT
महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल परेड करने पर मचा बवाल
X

महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल परेड करने पर मचा बवाल(फोटो - सोशल मीडिया)

Ukraine Women Soldiers Parade : यूक्रेन (Ukraine) अगले महीने आजादी का 30 वां साल पूरे होने का जश्न मनाने वाला है। इसकी तैयारियों को लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव में महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल (High Heel Sandals) पहनकर परेड (parade) करने को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोगों ने इसे सेक्सिज्म से जोड़ते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। विपक्षीय नेताओं ने इसे लैंगिक भेदभाव से जोड़ा है।

आपको बता दें कि यूक्रेन की राजधानी कीव में महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि परेड के दौरान इन महिला सैनिकों को अपनी खूबसूरती दिखाने की लिए सैन्य जूतों की जगह हाई हील सैंडल पहनकर परेड करने को कहा है।

महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल पहन की परेड (फोटो - सोशल मीडिया)

यूक्रेन में अगले महीने आजादी का जश्न मनाया जायेगा। जिसके लिए राजधानी कीव में एक भव्य सैनिक परेड की तैयारी की जा रही है। इसी में शामिल होने के लिए महिला सैनिकों को हाई हील सैंडल के साथ परेड की ट्रेनिंग दी जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य विवाद हुआ था। जिसके बाद वह इस परेड के जरिए अपनी शक्ति को दिखाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Shraddha

Shraddha

Next Story