×

परिवार की महिलाओं का रेप, पुरुषों से जबरन कराया गया दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार

अफ्रीकी देश इथियोपिया के टिग्रे इलाके में हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इथियोपिया के तिग्रे क्षेत्र में 500 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं।

Newstrack
Published on: 27 March 2021 9:54 AM GMT
परिवार की महिलाओं का रेप, पुरुषों से जबरन कराया गया दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार
X
परिवार की महिलाओं का रेप, पुरुषों से जबरन कराया गया दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश इथियोपिया के टिग्रे इलाके में हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इथियोपिया के तिग्रे क्षेत्र में 500 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार किए गए हैं। उनके साथ गैंगरेप किए गए। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों को अपने ही परिवार की महिलाओं का रेप करने के लिए मजबूर किया गया।

ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, करें Apply

सैनिकों द्वारा किया गया रेप

रिपोर्ट मुताबिक 5 मेडिकल सेंटर्स से रेप के 500 से ज्यादा मामलों की जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वास्तविक मामलों की संख्या कहीं ज्यादा भी हो सकती है। यहां महिलाओं का कहना है कि सैनिकों द्वारा उनका रेप किया गया है, परिवार के सदस्यों के सामने रेप किया गया और हिंसा की धमकी देते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों से रेप कराने के लिए मजबूर किया गया।

बताया गया है कि पड़ोसी इरिट्रिया के सैनिकों ने संघर्ष के दौरान यहां के नागरिकों के साथ गैंगरेप किया, अत्याचार किया। यहां तक कि घरों और फसलों को भी लूट लिया है। संयुक्त राष्ट्र की उप सहायक वफा ने न्यूयॉर्क में यूएन सदस्य राज्यों की एक ब्रीफिंग में बताया कि कम से कम 516 बलात्कार के मामले मेकेले, आदिग्रत, वुकरो, शायर और एक्सम के पांच चिकित्सा सुविधाओं द्वारा दर्ज किए गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि यह देखते हुए कि बहुत से मेडिकल सेंट्रस काम नहीं कर रहे हैं, ऐसा अनुमान है कि वास्तविक बलात्कारों की संख्या काफी अधिक है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में कोरोना का कहर: सरकारी कार्यालयों में हड़कंप, कई दफ्तर सील

वहीं इस मामले में इथियोपिया के अमेरिकी राजदूत, ताए एत्सेस्सेलसी एमडे ने कहा कि सरकार ने यौन हिंसा के आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है और इसको लेकर जांच शुरू की गई है। बता दें कि तिग्रे में नवंबर महीने में सरकारी बलों और इस इलाके में पहले शासन करने वाली पार्टी तिग्रे पीपुल्‍स लिबरेशन फ्रंट के बीच युद्ध चल रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story