×

संयुक्त राष्ट्र: कार्यस्थलों पर लैंगिक असमानता खत्म होने का मिलेगा काफी फायदा

aman
By aman
Published on: 15 Jun 2017 2:51 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र: कार्यस्थलों पर लैंगिक असमानता खत्म होने का मिलेगा काफी फायदा
X
संयुक्त राष्ट्र: कार्यस्थलों पर लैंगिक असमानता खत्म होने का मिलेगा काफी फायदा

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यस्थलों पर लैंगिक अंतर समाप्त करना समाज व अर्थव्यवस्था दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा, 'कार्यस्थलों पर 2025 तक 25 फीसदी तक लैंगिक असमानता को कम करने से वैश्विक अर्थव्यवस्था 5 खरब डॉलर निवेश हो सकता है। इससे कर राजस्व में वृद्धि हो सकती है।'

महिलाओं की मदद करना महत्वपूर्ण होगा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'श्रम बाजार में पहले ही महिलाओं की हिस्सेदारी काफी कम है, लेकिन उनके लिए अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में काम पाना अभी भी काफी मुश्किल है।' इसमें कहा गया है कि इसके लिए श्रम बाजार में पहुंच के लिए महिलाओं की मदद करना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ये भी पढ़ें ...

महिलाओं की भागीदारी 27 फीसदी कम

संयुक्त राष्ट्र संस्था के अनुसार, महिलाओं के लिए 2017 में वैश्विक श्रमशक्ति भागीदारी दर करीब 49 फीसदी होने का अनुमान है। यह पुरुषों की तुलना में करीब 27 फीसदी कम है। इस आंकड़े के 2018 में भी अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है।

समान भुगतान को बढ़ावा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समान कार्य के लिए समान भुगतान को बढ़ावा देने, व्यवसायिक अलगाव के मूल कारणों से निपटने और काम पर हिंसा व उत्पीड़न समाप्त करने की जरूरत पर बल दिया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story