×

America attacks Yemen: अमेरिका का यमन पर हमला, 19 हाउती विद्रोहियों की मौत

America attacks Yemen: अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

Sonali kesarwani
Published on: 16 March 2025 8:29 AM IST (Updated on: 16 March 2025 8:40 AM IST)
America attacks Yemen
X

America attacks Yemen

America attacks Yemen: अमेरिका ने यमन में ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों पर बड़े हमले किए हैं। शनिवार को किए गए इन हमलों में यमन की राजधानी सना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई हाउती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के जवाब में की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का आदेश देते हुए कहा कि जब तक हाउती विद्रोही समुद्री मार्गों पर हमले बंद नहीं करेंगे, तब तक अमेरिका की कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी दी है कि उसे हाउती विद्रोहियों को समर्थन देना बंद करना होगा।

ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों में सना हवाई अड्डे पर काले धुएं का गुबार देखा गया है। हाउती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमलों में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है।

हाउती ने अमेरिका पर लगाया युद्ध अपराध का आरोप

हाउती विद्रोहियों के राजनीतिक ब्यूरो ने अमेरिकी हमलों को 'युद्ध अपराध' बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने उत्तरी प्रांत सादा तक हमले किए हैं। हाउती के प्रवक्ता ने कहा कि उनके सशस्त्र बल इस हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यमन में हाउती विद्रोहियों का दबदबा

हाउती विद्रोहियों ने पिछले दशक में यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। नवंबर 2023 से अब तक उन्होंने 100 से अधिक बार समुद्री जहाजों को निशाना बनाया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ा है। अमेरिका और सहयोगी देशों की सेनाएं इन हमलों को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर हाउती विद्रोही अपने हमले बंद नहीं करते तो उन पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story