×

इतिहास में पहली बार: अमेरिका में होगा ऐसा शपथ ग्रहण, बाइडेन सबसे बुढ़े राष्ट्रपति

अमेरिका के इतिहास में बाइडेन सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। बाइडेन की उम्र 78 वर्ष से अधिक है। इनसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप की उम्र 74 साल है। जबकि बाइडेन से पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jan 2021 11:04 AM GMT
इतिहास में पहली बार: अमेरिका में होगा ऐसा शपथ ग्रहण, बाइडेन सबसे बुढ़े राष्ट्रपति
X
अमेरिका के रक्षा मंत्री जनरल (रिटायर्ड) लॉयड ऑस्टिन ने चीन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का संकेत दिया। इससे साफ है कि जो बाइडेन प्रशासन चीन और पाकिस्तान दोनों देशों के खिलाफ पहले की तरह सख्त नीति अपनाएगा।

नई दिल्ली। अमेरिका में 20 जनवरी 2021 को 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर बाइडेन शपथ लेंगे। अमेरिका के इतिहास में बाइडेन सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। बाइडेन की उम्र 78 वर्ष से अधिक है। इनसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप की उम्र 74 साल है। जबकि बाइडेन से पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। बता उन्होंने 1989 में जब राष्ट्रपति पद छोड़ था तो उनकी आयु 77 वर्ष और 349 दिन थी।

ये भी पढ़ें...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर स्नैपचैट ने लगाया परमानेंट बैन

अमेरिकी चुनाव उद्घाटन दिवस

अमेरिका में 20 जनवरी को अमेरिकी चुनाव उद्घाटन दिवस(US Elections Inauguration Day) होता है। इसी दिन बाइडेन राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण करेगें। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार बाइडेन पर निशाना साधा था।

Biden trump फोटो-सोशल मीडिया

ऐसे में अमेरिका के 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने कहा देश का नेतृत्व करने के लिए बाइडेन में मानसिक तीक्ष्णता की कमी है। हालांकि जो के डॉक्टर केविन ने गत दिसंबर में एक रिपोर्ट जारी कर उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ बताया था।

ये भी पढ़ें...ट्रंप की जान को खतरा: जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट, बुरा फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति

सत्ता हस्तांतरण के कारण रद्द की गई यात्रा

जबकि दूसरी तरफ सत्ता हस्तांतरण की वजह से अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते की सभी यात्राएं रद्द कर दी हैं। इस बारे में प्रवक्ता मोर्गन ओरतागुस ने बताया कि सत्ता हस्तांतरण के कारण रद्द की गई यात्रा में विदेश मंत्री माइक पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।

प्रवक्ता ओरतागुस ने आगे कहा कि हम आने वाले प्रशासन के लिए एक छोटा प्लान बनाना चाहते थे, लेकिन हम इस सप्ताह सभी यात्राओं को रद्द करते हैं, जिसमें विदेश मंत्री पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें...20 जनवरी को सही तरीके से होगा सत्ता का हस्तांतरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story