×

US Gurudwara Firing: कैलिफोर्निया के एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना, दो लोगों की मौत

US Gurudwara Firing: पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह गोलीबारी तीन लोगों के बीच हुई थी। तीनों एक – दूसरे से परिचित थे।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 March 2023 9:58 AM GMT
US Gurudwara Firing: कैलिफोर्निया के एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना, दो लोगों की मौत
X
US Gurudwara Firing (photo: social media )

US Gurudwara Firing: अमेरिका से एकबार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे में ये घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात गुरूद्वारे के अंदर कुछ लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज आई। इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में लोकल पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह गोलीबारी तीन लोगों के बीच हुई थी। तीनों एक – दूसरे से परिचित थे। इसलिए पुलिस ने इसे हेट क्राइम नहीं माना है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गुरुद्वारे को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके से उस हथियार को भी बरामद कर लिया है, जो घटना के दौरान इस्तेमाल हुआ था। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, घटना में शामिल तीसरे शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल, अमेरिका में हाल के वर्षों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और स्कूलों में ऐसी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं।

पिछले दिनों गिरफ्तार हुआ था एक सिख नेता

कैलिफोर्निया पुलिस ने पिछले दिनों एक सिख शख्स को गिरफ्तार किया था। उसपर स्थानीय गुरूद्वारे पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। कैलिफोर्निया स्थित गुरूद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को निशाना बनाने और संपत्ति को आग के हवाले करने को लेकर बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के पूर्व कैंडिडेट राजवीर सिंह राज गिल को 4 मार्च को अरेस्ट किया गया था।

भारतीय मूल के 60 वर्षीय गिल पर 6 मामले में केस दर्ज हैं, जिनमें गुरूद्वारे पर हमले की साजिश के साथ-साथ अपने विरोधियों पर जानलेवा हमला कराने का षड्यंत्र भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल ने अपने विरोधियों को ठिकाना लगाने के लिए भाड़े के हत्यारों को हायर किया था। गिल 2022 में सिटी काउंसिल के वार्ड नंबर 7 का चुनाव हार गए थे। उन्हें एक अन्य पंजाबी महिला मनप्रीत कौर ने पटखनी दी थी, जिसे लेकर वो गुस्से में थे।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story