US Nightclub Shootout: अमेरिका में नाइटक्लब में 13 लोगों को मारी गोली, 4 की मौत, मचा हड़कंप

US Nightclub Shootout: बर्मिंघम के पुलिस अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक वीडियो बयान में बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि कम से कम एक व्यक्ति ने 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ पर स्थित नाइटक्लब में सड़क से गोलीबारी की।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 14 July 2024 3:18 PM GMT (Updated on: 14 July 2024 3:42 PM GMT)
US Nightclub Shootout
X

US Nightclub Shootout

US Nightclub Shootout: अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में एक नाइटक्लब में हुई। जहां 13 लोगों को गोली गारी गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बर्मिंघम के पुलिस अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक वीडियो बयान में बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि कम से कम एक व्यक्ति ने 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ पर स्थित नाइटक्लब में सड़क से गोलीबारी की। इस घटना के बाद नाइट क्लब में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश में लगा दिखा। इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

शनिवार रात को अमेरिका के राज्य अलबामा के बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस मामले में फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

गोलीबारी में चार लोगों की मौत की घटना रात 11 बजे के बाद की बताई जा रही है जब अधिकारियों को बर्मिंघम शहर के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्हें क्लब के अंदर और बाहर कई लोग घायल अवस्था में मिले।

पुलिस प्रवक्ता ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें फुटपाथ पर एक आदमी और नाइट क्लब के अंदर दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं चौथे पीड़ित को बर्मिंघम के यूएबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

9 घायलों का चल रहा इलाज

फिट्जगेराल्ड ने कहा, नौ से अधिक घायलों को यूएबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जिन्हें इस फायरिंग के दौरान गोली मारी गई। उन्होंने कहा, डिटेक्टिव यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलियां किस कारण से चलाई गईं और पीड़ितों को क्यों गोली मारी गई। हालांकि, हमारा मानना है कि कम से कम एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां चलाईं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story