×

ट्रंप का एक और नया फैसला, ट्रेवल बैन वाले देशों की लिस्ट से इराक का नाम हटा सकते हैं

sujeetkumar
Published on: 1 March 2017 6:56 AM GMT
ट्रंप का एक और नया फैसला, ट्रेवल बैन वाले देशों की लिस्ट से इराक का नाम हटा सकते हैं
X

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही अमेरिका में ट्रेवल बैन वाले देशों की लिस्ट से इराक का नाम हटा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के एक अफसर ने इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप ने इससे पहले 27 जनवरी को 7 मुस्लिम देश इराक, ईरान, सीरिया, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के लोगों को यूएस आने पर बैन लगा दिया था।

ट्रम्प पर विदेश मंत्रालय का काफी दबाव

-ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के 4 अफसरों के मुताबिक अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट (पेंटागन) और विदेश मंत्रालय का काफी दबाव था।

-उन्होंने व्हाइट हाउस से अपील की थी कि इराक का नाम 7 देशों की लिस्ट से हटा दिया जाए।

-जिसमें डिपार्टमेंट्स का तर्क था की आईएसआईएस (ISIS) से लड़ने में इराक अहम भूमिका निभाता रहा है।

-हालांकि ट्रंप ने अभी इस ऑर्डर पर साइन नहीं किया है, क्योंकि पहले के ऑर्डर पर फेडरल कोर्ट्स ने रोक लगा दी थी।

ना मेलेगा वीजा और ना ही होगी यूएस में एंट्री

अफसरों की माने तो यूएस रिफ्यूजी एडमिशन्स प्रोग्राम को 120 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। ये तभी शुरू किया जाएगा जब ट्रम्प कैबिनेट के मेंबर्स उसकी अच्छी तरह जांच कर लेंगे। जिसमें ऑर्डर के मुताबिक, इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों पर भी 90 दिन तक अमेरिका में एंट्री ना लेने को कहा गया है, इसके साथ उन्हें वीजा भी नहीं दिया जाएगा।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story