×

पेंटागन की स्वीकारोक्ति से सनसनी, अमेरिकी सैनिकों को तालिबान ने पीटकर भगाया

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अनुसार वापस लौट रहे अमेरिकी नागरिकों व सैनिकों को तालिबानियों ने काबुल के रास्ते में पीटकर भगाया है।

Akhilesh Tiwari
Written By Akhilesh TiwariPublished By Deepak Kumar
Published on: 21 Aug 2021 11:45 AM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 12:17 PM GMT)
US soldiers and civilians beaten by Taliban
X

अमेेरिका के राष्ट्रपति जोए बिडेन। (social media)

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बिडेन को उनके ही रक्षा अधिकारियों ने झूठा करार दे दिया है।अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अनुसार वापस लौट रहे अमेरिकी नागरिकों व सैनिकों को तालिबानियों ने काबुल के रास्ते में पीटकर भगाया है। जान बचाकर भाग रहे अमेरिकी सैनिक अपने हथियार भी नहीं ला सके हैं।


अमेरिका के राष्ट्रपति जोए बिडेन ने अफगानिस्तान में अराजकता की स्थिति सामने आने पर जोर-शोर से दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए वह हर संभव कदम उठाएंगे। उन्होंने ऐसी खबरों को भी खारिज किया है जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस लौटने के दौरान तालिबानियों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे की असलियत उनके रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। पेंटागन अधिकारियों ने दो अलग-अलग मौकों पर बताया है कि अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी सुरक्षित माहौल में नहीं हुई है। अमेरिकी लोगों को काबुल एयरपोर्ट के रास्ते में तालिबानियों ने पीटा है।

अमेरिकियों को सुरक्षित वापस जानें दे, तालिबान से समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बिडेन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों की मौजूदगी में मीडिया के सामने दावा किया है कि काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकियों की सुरक्षित वापसी कराई गई है। उन्होंने अलकायदा से अफगानिस्तान को मुक्त कराने का भी दावा किया है। जब उनसे पूछा गया कि काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी सैनिक क्या उन लोगों की मदद करने के लिए शहर में जाएंगे जो अब तक अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। इस पर बिडेन ने कहा​ कि यह तालिबानियों के हक में है कि वह अमेरिकियों को सुरक्षित वापस होने दें। उन्होंने दावा किया कि तालिबानियों से उनका समझौता है कि वह सभी को सुरक्षित लौटने दें। अब तक ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि किसी अमेरिकी को वहां रोका गया है।


तालिबानियों ने अमेरिकियों को पीटा

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे के तुरंत बाद पेंटागन अधिकारियों ने अफगानिस्तान की दूसरी तस्वीर बयां की है। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने संसद सदस्यों को जानकारी दी है कि वापस लौटने के दौरान अमेरिकियों को तालिबान आतंकवादियों ने रास्ते में पीटा है। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों को बताया कि हम लोगों ने तालिबान के नेताओं को यह जानकारी दी है। उन्हें बताया ​है कि अमेरिकियों के साथ होने वाला दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी सैनिक अपने लोगों की मदद करने शहर में नहीं जा सकते हैं तो वह इसका कोई जवाब नहीं दे सके।


पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी से मीडिया ने जब इस बारे में पूछा और सवाल उठाया कि काबुल शहर में अमेरिकियों को तालिबान मार रहे हैं और एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी सैनिक उन्हें बचाने तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने कहा कि हम इसकी गंभीरता को समझ रहे हैं। तालिबान नेताओं से कहा गया है कि इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा कि वैध दस्तावेज वाले अमेरिकी लोगों को एयरपोर्ट आने से रोका जाए।

अलकायदा की मौजूदगी की बात स्वीकारी

पेंटागन प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में अलकायदा मौजूद है। अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने कांग्रेस सदस्यों को बताया है कि अफगानिस्तान मूल के जिन कमांडों ने अमेरिकी सेना की मिशन के दौरान मदद की है उन्हें भी अमेरिका लाया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story