×

USA News: अमेरिका के लिटिल लॉस अर्कांसस में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 की मौत

USA News: लिटिल लॉस अर्कांसस के पुलास्की काउंटी में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्राफ्ट बीई20 विमान में पांच यात्री सवार थे। उड़ान भरने के बाद विमान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

Prashant Dixit
Published on: 23 Feb 2023 4:40 AM GMT
USA News
X

विमान दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटों: सोशल मीडिया)

USA News: लिटिल लॉस अर्कांसस के पुलास्की काउंटी में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, दो इंजन वाले विमान ने बिल और हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। जो ओहियो में जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जा रहा था। इस क्राफ्ट बीई20 विमान में पांच यात्री सवार थे। उड़ान भरने के बाद विमान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

सुरक्षा बोर्ड करेगा जांच

पुलास्की काउंटी के लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने कहा कि दुर्घटनास्थल क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट से कुछ मील की दूरी पर है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे। एलआरपीडी के ट्वीट के अनुसार, पुलास्की काउंटी शेरिफ कार्यालय, लिटिल रॉक पुलिस विभाग और लिटिल रॉक फायर डिपार्टमेंट ने घटना स्थल का जायजा भी लिया है।

विमान में सवार पांच लोगों की मौत

बीई20 विमान लिटिल रॉक हवाईअड्डे से रवाना हुआ था और कोलंबस के ओहियो में जॉन ग्लेन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। यह विमान हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ मील दक्षिण में लिटिल रॉक में एक कारखाने के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि विमान में पांच लोग सवार थे। हालांकि, उन्होंने विमान में सवार लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया।

विमान पर लड़खड़ाए जो बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फिर से विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिर गए। आपको बता दें, जो बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में एयर फोर्स वन पर सवार होने के लिए सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरे है। हालांकि, कुछ सेकेंड में उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया। जिसमें उनको लडखता के गिरते हुए साफ़ देखा जा सकता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story