×

वेनेजुएला: कोर्ट ने स्व-घोषित राष्ट्रपति गुएडो के देश छोड़ने पर लगाई रोक, बैंक खाते सीज

वेनेजुएला में राजनीतिक संकट कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब राजनीतिक संकट के बीच वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Jan 2019 7:57 AM GMT
वेनेजुएला: कोर्ट ने स्व-घोषित राष्ट्रपति गुएडो के देश छोड़ने पर लगाई रोक, बैंक खाते सीज
X

नई दिल्ली: वेनेजुएला में राजनीतिक संकट कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब राजनीतिक संकट के बीच वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें.....SC से कार्ति चिदंबरम को मिली विदेश जाने की अनुमति, जमा कराने होंगे 10 करोड़ रुपये

दरअसल विपक्षी नेता जुआन गुएडो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अभियान जारी किया और उन्हें राष्ट्रपति मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया। लेकिन अब गुएडो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने जुआन गुएडो पर देश से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने गुआइदियो के तमाम बैंक खातों को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें.....हापुड़ में असौड़ा गांव से महात्मा गांधी ने जलाई थी स्वतंत्रता आंदोलन की मशाल

उच्च न्यायालय के अध्यक्ष माइकेल मोरेनो ने कहा, नेशनल असेंबली के 35 वर्षीय प्रमुख जुआन गुएडो पर देश में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध है। यह कदम तब आया जब विदेश विभाग ने खुलासा किया कि नेशनल असेंबली के प्रमुख और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति गुएडो को वेनेजुएला स्थित अमेरिकी बैंक खातों का नियंत्रण सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें.....पुण्यतिथि विशेष: महात्मा गांधी के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story