×

VP Jagdeep Dhankhar meets US President Joe Biden: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से कंबोडिया में की मुलाकात

VP Jagdeep Dhankhar meets US President Joe Biden: उपराष्ट्रपति ने जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की।

Jugul Kishor
Published on: 13 Nov 2022 7:35 AM GMT (Updated on: 13 Nov 2022 7:44 AM GMT)
Vice President Jagdeep Dhankhar meets US President Joe Biden
X

Vice President Jagdeep Dhankhar meets US President Joe Biden (Pic: Social Media)

VP Jagdeep Dhankhar meets US President Joe Biden: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कंबोडिया के नोम पेन्ह में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर साथ 11 नवंबर को कंबोडिया के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

एक संयुक्त बयान कहा गया कि आसियान-भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों, समुद्री संपर्क और क्रॉस-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को स्वीकार किया, जो पिछले 30 वर्षों में मजबूत हुए हैं। आसियान-भारत संबंधों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित भी किया। इससे पहले उपराष्ट्रपित जगदीप ने शनिवार को अपने संबोधन में भारत और आसियान देशों के संबंधों पर चर्चा करते हुये इस बात का जोर दिया कि हम लोगों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करनी होगी। इसके अलावा उन्होने दूसरा मुद्दा आतंकवाद का भी उठाते हुये कहा कि सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का संकल्प लेने की जरुरत है। धनखड़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट कृषि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आसियान-भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी कोष में 5 मिलियन अमरीकी डालर के अतिरिक्त योगदान की घोषणा की।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में चल रहे 17वें पूर्वी एशिया सम्मेलन को संबाधित करते हुये कहा कि हम कंबोडिया मे एक साथ वापस आ गये हैं। अब मैं पहले से ज्यादा मजबूती के साथ प्रगति के निर्माण के लिये आगे हूं। बाइडेन ने कहा मैं कोलंबिया के प्रधानमंत्री को आसियान अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व और हम सभी की मेजबानी के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं।

बता दें कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके दक्षिण पूर्व एशिया में 10 सदस्य देश हैं। ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story