×

यहां बिकिनी में घूम रही थी महिला, पुलिस की पड़ी नजर, फिर जो हुआ....

मालदीव के एक बीच पर विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक व्यवहार किया है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन पुलिस अफसर (पुरुष) महिला को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। 

suman
Published on: 8 Feb 2020 8:45 AM GMT
यहां बिकिनी में घूम रही थी महिला, पुलिस की पड़ी नजर, फिर जो हुआ....
X

मालदीव : मालदीव के एक बीच पर विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक व्यवहार किया है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन पुलिस अफसर (पुरुष) महिला को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। एक शख्स महिला के ऊपर तौलिया रखता दिखाई देता है घटना से जुड़ा वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने माफी मांगी है।

यह पढ़ें...वेलेनटाइन पर है पार्टनर की तलाश तो ये नंबर भरेगा आप के जीवन में ताउम्र प्यार

बता दें कि मालदीव खूबसूरत बीच के लिए दुनियाभर में चर्चित है और बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं ये मामला मालदीव के माफुशी आइलैंड का है।एक ब्रिटिश महिला बिकिनी पहनकर घूम रही थी। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। वीडियो में महिला पुलिस वालों से कहती है- 'आप मेरा यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।

मालदीव पुलिस सर्विस कमिश्नर मोहम्मद हामिद ने सार्वजनिक तौर से माफी मांगी है और कहा है कि अधिकारियों ने गलत तरीके से मामले को हैंडल किया। वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें गुरुवार की शाम शिकायत मिली थी कि एक महिला नशे में है और आपत्तिजनक कपड़े पहनी हुई है। अधिकारियों के पहुंचने पर महिला ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में बिना किसी आरोप के उन्हें पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हॉलिडे रिसॉर्ट में टूरिस्ट बिकिनी पहन सकते हैं, लेकिन माफुशी आइलैंड के बीच पर बिकिनी पहनना मना है।

यह पढ़ें..कैसे बयां करें हम आपको ये हाल-ए-दिल, तेरे इश्क में डूबने के लिए मैसेज है काफी…..

पिछले साल फिलीपीन्स के बोराके आइलैंड पर भी एक ऐसा मामला सामने आया था। एक महिला टूरिस्ट के महज धागे की जैसी दिखने वाली बिकिनी पहनने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। धागे के बराबर बिकिनी पहनने वाली लिन जू तिंग पर फिलिपीन्स की पुलिस ने 3400 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। लिन बॉयफ्रेंड के साथ फिलिपीन्स घूमने आई हुई थीं। धागे के बराबर बिकिनी पहनने वाली लिन जू तिंग पर फिलिपीन्स की पुलिस ने 3400 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। लिन बॉयफ्रेंड के साथ फिलिपीन्स घूमने आई हुई थीं.।

suman

suman

Next Story