×

अइयासियों का जहाज: शराब-शबाब लेकर निकला दुनिया की सैर पर

लंदन में एक वाइकिंग सन नाम का क्रूज 930 यात्रियों के साथ वर्ल्ड टूर पर निकला है। ये क्रूज करीब 8 महीने वर्ल्ड टूर करेगा और 2 मई 2020 को वापस लौटेगा।

Shreya
Published on: 18 March 2023 9:00 PM IST (Updated on: 18 March 2023 9:51 PM IST)
अइयासियों का जहाज: शराब-शबाब लेकर निकला दुनिया की सैर पर
X
अइयासियों का जहाज: शराब-शबाब लेकर निकला दुनिया की सैर पर

लंदन: लंदन में एक वाइकिंग सन नाम का क्रूज 930 यात्रियों के साथ वर्ल्ड टूर पर निकला है। ये क्रूज करीब 8 महीने वर्ल्ड टूर करेगा और 2 मई 2020 को वापस लौटेगा। इतनी लंबी यात्रा तय करने वाला ये लग्जरी क्रूज गिनीज बुक में भी शामिल हो सकता है। करीब 8 महीनों की वर्ल्ड टूर पर निकला ये क्रूज भारत के साथ-साथ 6 महाद्वीप के 51 देश और 111 बंदरगाहों से होकर गुजरेगा।

55,700 नॉटिकल मील का सफर करेगा तय-

ये क्रूज अपने विश्व यात्रा के दौरान 55,700 नॉटिकल मील का सफर तय करेगा। इस दौरान ये लंदन से स्कैनडिनैविया, कैरेबिया, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत के द्वीप, ऑसट्रेलिया, एशिया, मेडिटेरैनियन, यूरोप का सफर तय करके वापस लंदन लौटेगा। इस विश्व यात्रा के दौरान ये क्रूज गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराके इतिहास में शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

ये सारी सुविधाए हैं उपलब्ध-

इस लग्जरी क्रूज में यात्रियों के लिए कोई कमी नहीं रखी गई है। यात्रियों के लिए क्रूज में स्वीमिंग पूल, स्पा, योगा क्लास, बार, थिएटर, 8 रेस्टोरेंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यात्रियों के लिए सेलिब्रिटी लेखकों, विशेषज्ञों के लेक्चर्स, और नेताओं के लेक्चर्स भी शामिल हैं। इस क्रूज पर 6 लाख 80 हजार लंच पैकेट्स, 10 हजार शैंपेन्स की बोतल, 10 हजार बोतल आइसक्रीम, करीब 9 लाख अंडे, 35 हजार एलबी चीज़ और 20 हजार एलबी कॉफी स्टोर किये गए हैं। साथ ही पानी की ढाई लाख बोतल और 90 हजार बोतल वाइन और 1 लाख टॉयलेट पेपर भी क्रूज में स्टोर हैं।

अगर क्रूज के टिकट्स की बात करें तो इनको कुछ क्लासेज में डिवाइड किया गया है। इनके पैसों के हिसाब से ही इनकी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। टिकट्स की कीमतें करीब 53 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये हैं। इस क्रूज पर वीआईपी गेस्ट्स के लिए पर्सनलाइज्ड रुम सर्विस, सुपरयाट और सॉना जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

745 फीट लंबी है क्रूज-

अब अगर बात करें इस क्रूज की लंबाई की तो ये 882 फीट लंबी टाइटैनिक जितनी लंबी तो नहीं पर इसकी लंबाई 745 फीट और चौड़ई 94.5 फीट है। अपनी यात्रा के दौरान ये करीब 1 हफ्ते तक भारत की सीमाओं में रहेगा। जिसमें भारत के चेन्नई, कोचीन, गोवा, और मुंबई में कुछ देर ही इन तटों पर ठहरेगा।

इस लग्जरी क्रूज में दो चीजें ऐसी हैं जो इसे काफी अलग बनाती हैं, जैसे कि इस पर 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल नहीं होंगे। केवल 18 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे ही इसमें शामिल हो सकते हैं। और इस क्रूज पर कसीनो की सुविधा नहीं शामिल नहीं है।

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!