×

कोरोना से भी भयानक महामारी का खतरा, दुनिया में मचेगा तांडव, वैज्ञानिक की चेतावनी

दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में 68 लाख से ज्यादा हो गई है, तो वहीं 3 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jun 2020 8:34 PM GMT
कोरोना से भी भयानक महामारी का खतरा, दुनिया में मचेगा तांडव, वैज्ञानिक की चेतावनी
X

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में 68 लाख से ज्यादा हो गई है, तो वहीं 3 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है, तो वहीं इस महामारी ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है। अब इस सकंट के बीच वैज्ञानिक ने कोरोना से भी भयानक महामारी चेतावनी दी है।

वैज्ञानिक का दावा है कि कोरोना से भी घातक एक महामारी का आना बाकी है जिससे दुनिया में आधी आबादी की मौत हो सकती है। लोकप्रिय पुस्तक 'हाउ नॉट टू डाई’ के लेखक डॉ. माइकल ग्रेगर ने दावा किया है कि मुर्गियां अगली महामारी का वजह हो सकती हैं, जो और भी भयावह हो सकती है।

यह भी पढ़ें…Covid-19: स्टडी में बड़ा खुलासा, कोरोना से इस रंग के लोगों की हो रही ज्यादा मौत

वैज्ञानिक के मुताबिक मुर्गी के फार्मों से एक खतरनाक वायरस निकल सकता है, जिसकी वजह से दुनिया में कोरोना से भी अधिक मौतें हो सकती हैं। उन्होंने अपनी नई किताब 'हाउ टू सर्वाइव अ पेंडेमिक' में, दावा किया है।

यह भी पढ़ें…IIT हैदराबाद का कमाल, कोरोना की बनाई टेस्ट किट, सिर्फ इतने मिनट में आएंगे नतीजे

शाकाहारी अमेरिकी पोषण विशेषज्ञ डॉ माइकल ग्रेगर ने लिखा है कि पोल्ट्री द्वारा निकला वायरस कोरोनोवायरस की तुलना में मनुष्यों के लिए और भी अधिक खतरा हो सकता है। ग्रेगर के मुताबिक जब तक इंसान मांसाहार पर आश्रित रहेगा और इसका इस्तेमाल करता रहेगा, नई महामारियों की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें…दिल्ली के अस्पतालों में ना हो बाहरी मरीजों का इलाज, जानिए क्यों हुई ऐसी सिफारिश

बता दें कि कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित जानवरों के बाजार से निकला था जो एक इंसान से होते हुए दूसरे में पहुंचता गया और देखते-देखते दुनियाभर में फैल गया और अब तक तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।ो

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story