×

OMG: दूल्हे हो जाएँ सावधान! कहीं शादी के बाद उल्टा लटकाने का तो नहीं है रिवाज, फिर रिश्तेदार पीटे जूतों से

Wedding Rituals: साउथ कोरिया में शादी तो होती है लेकिन शादी के बाद दूल्हे को उल्टा लटका दिया जाता है। ये तो कम है आगे सुनिए क्या किया जाता है दुल्हे के साथ। दुल्हे को लटकाने के बाद उसकी डंडों से जमकर पिटाई की जाती है।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2022 4:53 AM GMT
Shadi
X

शादी (फोटो-सोशल मीडिया)

Wedding Rituals: दुनियाभर के देशों में शादियों का रिवाज तो है लेकिन शादियों में अलग-अलग तरह के रिवाज होते हैं। सिर्फ भारत की ही बात करें तो एक ही देश में कई रीति-रिवाजों से शादी होती है। तो सोचिए पूरी दुनिया में शादी के कितने रीति-रिवाज होते होंगे। इनमें से कुछ बिल्कुल विचित्र रीति-रिवाज हैं जिनके बारे में सुनकर आपको बहुत ही हैरानी होगी। ये रीति-रिवाज अगर भारत में हो, तो यहां पर शादी एक तरफ हो जाएगी, जूते-चप्पल चल जाएंगे और लड़ाई-झगड़ा होगा वो अलग।

जीं हां एक ऐसा ही बेहद आश्चर्यजनक रीति-रिवाज होता है साउथ कोरिया की शादी में। असल में साउथ कोरिया में शादी तो होती है लेकिन शादी के बाद दूल्हे को उल्टा लटका दिया जाता है। ये तो कम है आगे सुनिए क्या किया जाता है दुल्हे के साथ। दुल्हे को लटकाने के बाद उसकी डंडों से जमकर पिटाई की जाती है।

दुल्हे को जूते से पूजा जाता है

बहुत अजीब लग रही है न साउथ कोरिया की ये सबसे विचित्र और हैरान करने वाली रस्म। दुल्हे को लटकाने, डंडे मारने के बाद फिर दुल्हे पर जूते भी बरसाए जाते हैं। एक हिसाब से देखा जाए तो ये दुल्हे को निभानी ही होती है।

बताया जाता है कि साउथ कोरिया में मर्दों को मर्दानगी साबित करने के लिए उसके यानी दुल्हे के दोस्त और रिश्तेदार उसपर डंडे बरसाते हैं। इस रस्म में सबसे पहले शादी के दिन ही दूल्हे के दोस्त खूब हसीं-मजाक करते हुए दूल्हे को लकड़ी में बांधकर उल्टा लटका देते हैं। इसके बाद वही लोग दूल्हे के पैरों के तलवे पर खूब डंडे बरसाते हैं और जूतों से पीटते हैं।

इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि ये सभी रस्में साउथ कोरिया में बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाई जाती है। इस बेहद अनोखी और एक दम विचित्र परंपरा का पालन करने के पीछे साउथ कोरिया के लोगों की बहुत बड़ी मान्यता है। यहां के लोगों का मानना है कि अगर इस बेहद अनोखी परंपरा में लड़के यानी दूल्हे पास हो जाते हैं, तो उनको शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही मारने के पीछे वजह ये हैं कि शादी के पहले मार खाने से पूरी जिंदगी रिश्ते की मजबूती बनी रहती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story