×

सर्च बाई डेट Whatsapp का नया फीचर, आप भी हो जाएंगे इसके मुरीद

wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर फिलहाल अभी अंडर डिवेलपमेंट है, इस पर टेस्टिंग चल रही है। लेकिन ये जल्द ही आ जाएगा।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 Jun 2020 6:32 AM GMT
सर्च बाई डेट Whatsapp का नया फीचर, आप भी हो जाएंगे इसके मुरीद
X

दुनिया की सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आये दिन कुछ न कुछ नया लाता रहता है। ऐसे में व्हाट्सऐप एक बार फिर कुछ नए फीचर्स लेके आया है। आज कल के दौर में व्हाट्सऐप का प्रयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर इंसान व्हाट्सऐप के जरिये ही संपर्क स्थापित करने पर जोर दे रहा है। ऐसे में व्हाट्सऐप आये दिन नए-नए फीचर्स ला रहा है। जिससे उसके यूजर्स को और भी नया मिल सके।

अब पुराने मैसेज को आसानी से सकेंगे ढूंढ

ज्यादा लोकप्रिय और यूजर्स की बढ़ती संख्या के कारण व्हाट्सऐप का साइज भी आये दिन बढ़ता जा रहा है। साइज बढ़ा होने के कारण अगर किसी की पुरानी कन्वर्सेशन देखनी हो, तो काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की दिक्कतों का ख़ास ख्याल रखता है। और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का भी प्रयास करता है। अब इसी क्रम में अपने यूजर्स की दिक्कतों का दूर करने के लिए व्हाट्सऐप एक नया फीचर लाने की सोच रहा है। अब इस फीचर से आप अपने पुराने मैसेजों को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- विवादों में काशी-मथुरा: अयोध्या के बाद इन धार्मिक स्थलों पर सुनवाई, ये है मामला

इस नए फीचर के द्वारा यूजर्स अपने पुराने मैसेज को तारीख से यानी Search by date से आसानी से खोज सकेंगे। wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर फिलहाल अभी अंडर डिवेलपमेंट है, इस पर टेस्टिंग चल रही है। लेकिन ये जल्द ही आ जाएगा। इस फीचर को सबसे पहले iPhone में यूज किया जा सकेगा। उसके बाद ऐंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए भी जारी के दिया जाएगा।

एक साथ 50 लोगों से कर सकते वीडियो कॉल

इस नए फीचर के लिए व्हाट्सऐप में एक नया आइकन भी जोड़ा जाएगा। व्हाट्सऐप में इस फीचर के आने के बाद एक कैलेंडर आइकन दिखाई देने लग जाएगा। जब आप कैलेंडर आइकन टैप करते हैं। तो वॉट्सऐप एक तारीख पिकर दिखाएगा। यहां अपने हिसाब से तारीख सिलेक्ट करके मैसेज देख सकते हैं। व्हाट्सऐप आये दिन कुछ न कुछ नया लाता ही रहता है। इससे पहले अभी हल ही में फेसबुक ने मैसेंजर रूम्स फीचर की शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें- चीन की चालबाजियों का मुंहतोड़ जवाब, ये जलाएंगे चीनी सामान की होली

इससे यूज़र्स एक सिंगल वीडियो कॉल पर एक साथ 50 लोगों से जुड़ सकते हैं। अच्छी बात ये है कि सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने इसे इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए भी पेश किया है। वॉट्सऐप के एंड्रायड वर्जन पर धीरे-धीरे रूम्स फीचर मिलना शुरू हो गया है। नए रूम इंटिग्रेशन से वॉट्सऐप यूज़र्स कॉल की शुरुआत भी कर सकते हैं। साथ ही किसी रूम में जॉइन भी कर सकते हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story