×

खत्म हो गया कंफ्यूजन का फंडा, दुनिया में पहले मुर्गी आई न कि आया अंडा

shalini
Published on: 19 July 2016 11:36 AM GMT
खत्म हो गया कंफ्यूजन का फंडा, दुनिया में पहले मुर्गी आई न कि आया अंडा
X

लखनऊ: बचपन से लेकर आज तक हर कोई यही क्वेश्चन सुनता आया है कि मुर्गी पहले आई या फिर अंडा। इसे सुनने के बाद लोग बुरी तरह से कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन अब इससे ज्यादा कंफ्यूज होने की जरुरत नहीं है। अब इस राज से पर्दा उठ गया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या फिर अंडा।

जी हां, इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने इस पहेली को सुलझाते हुए दावा किया है कि इस दुनिया में पहले मुर्गी आई और फिर अंडा।

egg3

जानिए पहले मुर्गी कैसे आई

देखा जाए तो आज तक इस बात का जवाब कोई भी जवाब नहीं दे पाया है। लेकिन शेफील्‍ड और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहले मुर्गी आने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ओवोक्‍लाइडिन नाम के प्रोटीन से अंडे के खोल का निर्माण होता है जो कि मुर्गी के शरीर में ही बनता है।

egg2

कहां होता है ओवोक्‍लाइडिन प्रोटीन का निर्माण

ये प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही पाया जाता है। इसके अलावा और कही नहीं बनता। रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉक्‍टर कोलीन फ्रीमैन का कहना है कि इसे साबित करने के लिए उनके पास वैज्ञानिक सबूत भी हैं। जो प्रोटीन मुर्गी के शरीर में बनता है उसी से अंडे का निर्माण होता है।

hen

जानिए मुर्गी कहां से आई

हालांकि पूरी तरह से अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मुर्गी कहां से आई प्रोफेसर जॉन हार्डिंग का मानना है कि मुर्गी के शरीर में अंडे के छिलके का बनना एक रासायनिक प्रक्रिया है। मगर इसे अभी तक समझा नहीं जा सका है। अगर इस पहेली पर से पर्दा उठ गया तो कई राज खुल जाएंगे। अब तो आपको पता ही चल गया होगा कि पहले मुर्गी आई।

shalini

shalini

Next Story