×

बुर्ज खलीफा पर चढ़ा अभिनेता: हर कोई देख कांप उठा, 160 मंजिल से खिंचवाई फोटो

Will Smith viral video: डेली मेल की रिपोर्ट से अनुसार बुर्ज खलीफा की 160 मंजिला, 2722 फीट ऊंची इमारत के ऊपर 53 वर्षीय हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 9 Nov 2021 2:37 PM GMT
Will smith
X

एक्टर विल स्मिथ (फोटो:सोशल मीडिया)

Will Smith Burj Khalifa Photo: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की चोटी पर चढ़े। विल स्मिथ दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा इमारत के टॉप पर यूट्यूब सीरीज किए शूट के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद विल स्मिथ के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी हैरतअंगेज तस्वीरें देखकर हैरान है।

सभी को हैरान कर रहा विल स्मिथ का वीडियो

डेली मेल की रिपोर्ट से अनुसार बुर्ज खलीफा की 160 मंजिला, 2722 फीट ऊंची इमारत के ऊपर 53 वर्षीय हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ खड़े नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विल स्मिथ ने यूट्यूब शो के बेस्ट शेप ऑफ माई लाइफ के एक एपिसोड में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की चोटी पर चढ़ाई की।

बुर्ज खलीफा पर चढ़े विल स्मिथ की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ बुर्ज खलीफा के टॉप पर बाहें फैलाकर खड़े हैं। बुर्ज खलीफा की चोटी पर पहुंचकर विल स्मिथ मुस्कुरा रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में स्मित बुर्ज खलीफा की चोटी के टॉप पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। स्मिथ अपने यूट्यूब शूट के लिए लॉस एंजिल्स यूएस से दुबई आए हैं।

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

जानें कौन हैं विल स्मिथ (Will Smith Kon Hai)

बता दें विल स्मिथ अमेरिका के एक्टर रैपर और फिल्म निर्माता हैं। विल स्मिथ को पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और दो अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया हैं। इसके साथ ही विल स्मिथ ने चार ग्रैमी पुरस्कार भी जीते हैं।

बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़े हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

आपको बता दें अभी हाल ही में बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर एक महिला ने अमीरात एयरलाइन्स (Emirates Airlines) के लिए ऐड शूट किया था। इस एड का वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिस महिला ने ऐड के शूट के लिए बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ी थी उस महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक (Nicole Smith-Ludvik) था।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story