×

फोन पर बात कर रही थी महिला, पुलिस ने इसलिए लगाया 25 हजार का जुर्माना

एक महिला फोने पर बात करने के चलते बड़ी मुसीबत में पड़ गई। वो घर में जोर जोर से बात कर रही थी जिसका पछतावा हुए बाद में हुआ ।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Monika
Published on: 31 May 2021 2:36 PM GMT
talking loudly on phone
X

फोन पर बात करती महिला (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया )

लखनऊ: फोन पर जोर जोर से बात (talking loudly on Phone) करने वाले दूसरों को कितना इरिटेट करते हैं इसका उन्हें अहसास नहीं होता। फोन पर चीख चीख कर बोलने वालों के खिलाफ यहां न कोई शिकायत होती है और न कार्रवाई। लेकिन अमेरिका और तमाम देशों में किसी को डिस्टर्ब करना अपराध माना जाता है। ऐसा ही एक अपराध किया अमेरिका (America) में मिशिगन प्रान्त में एक महिला ने। उसे फोन पर जोर से बोलने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ गया।

हुआ ये कि डायमंड रॉबिन्सन नामक एक महिला फोन पर जोर जोर से बात कर रही थी। जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसके पड़ोसी ने पुलिस में शिकायत कर दी। फिर क्या था, पुलिस आई और डायमंड रॉबिन्सन पर 385 डॉलर यानी करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। अब रॉबिन्सन ने आरोप लगा दिया है कि अश्वेत होने की वजह से उसे टार्गेट किया गया है।

अनसुनी करने का मिला परिणाम

घटना के बारे में उसने बताया कि उसके पास एक महिला आई और बोली - क्या आप फोन बंद कर सकती हैं? या धीमे बात कर सकती हैं? रॉबिन्सन ने कहा कि वह अनसुनी करके आगे बढ़ गई। लेकिन तीन मिनट बाद वहां पुलिस की कार आ गई। पुलिस को देखते ही रॉबिन्सन ने फेसबुक लाइव चालू कर दिया और बोलने लगी कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं तो फोन पर बात करते हुए सड़क पर जा रही थी। लेकिन मुझ पर सार्वजनिक स्थल पर फोन पर जोर जोर से बात करके दूसरों को परेशान करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि रॉबिन्सन पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि उसकी आवाज 150 मीटर की दूरी से सुनी जा सकती थी। और जब पुलिस ने भी उसको समझाने की कोशिश की तो उसने अनसुनी कर दी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story