×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

World Bicycle Day 2022: साइकिलिंग के शरीर को हैं अनेक फायदे, जानें विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

World Bicycle Day 2022: साइकिल के फायदे के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल तीन जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 Jun 2022 1:29 AM GMT (Updated on: 3 Jun 2022 7:25 AM GMT)
World Bicycle Day 2022: साइकिलिंग के शरीर को हैं अनेक फायदे, जानें विश्व साइकिल दिवस का इतिहास
X

विश्व साइकिल दिवस (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

World Bicycle Day 2022 3 June: साइकिल चलाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी कहते हैं कि दिन में 30 मिनट साइकिल चलाकर व्यक्ति कई सारी बीमारियों से दूर और फिट रह सकता है। यह न केवल आपको बल्कि वातावरण को भी हेल्दी रखता है, क्योंकि इससे पेट्रोल-डीजल के वाहन की तरह प्रदूषण फैलने का डर नहीं होता है। साइकिल के इसी तरह के कई फायदे के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि आखिर कैसे और कब इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस के इतिहास (World Bicycle Day History) के बारे में।

कैसे हुई विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत?

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2018 में सबसे पहले 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तभी से भारत समेत कई देश हर साल तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाते हैं। इस दिवस को मानव प्रगति, उन्नति, स्थिरता, सामाजिक समावेश और शांति की संस्कृति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस?

वक्त के साथ साथ गाड़ियों का उपयोग भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है। लोग थोड़ी दूर जाने के लिए भी गाड़ियों का इस्तेमाल करना उचित समझते हैं, जिसने इंसान के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डाला है। अब साइकिल की जगह बाइक, कार आदि वाहन ने ले ली है। ऐसे में साइकिल के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने और साइकिल चलाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन की शुरुआत हुई।

किन किन देशों में मनाया जाता है साइकिल दिवस?

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2018 में जब तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की तो विश्वभर के कई देशों ने इसे लेकर अपना समर्थन जताया था। साइकिल दिवस की शुरुआत को लेकर लेसजेक सिबिल्स्की द्वारा चलाए गए एक कैंपेन को करीब 57 देशों का समर्थन मिला था। इसके बाद से ही हर साल इस दिवस की एक थीम निर्धारित होती है, जिसके आधार पर विश्व साइकिल दिवस मनाते हैं।

साइकिल चलाने के फायदे (Cycling Health Benefits)

- हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रोजाना 30 मिनट साइकिल चलायी जाए तो इससे शरीर फिट होता है। दरअसल, इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव रहते हैं, जिससे व्यक्ति जल्दी किसी बीमारी की चपेट में नहीं आता है।

- साइकिल चलाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। ऐसे में अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए।

- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित तौर पर 30 मिनट साइकिल चलाने से व्यक्ति की मेमोरी भी तेज होती है। इससे अलग मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

- साइकिल चलाने से सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है। साथ ही आपकी स्किन भी चमकदार बनती है।

- साइकिल चलाना मोटापा कम करने में भी मददगार होता है। क्योंकि साइकिल से चढ़ाई करने के लिए आपको जोर लगाना होगा और इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होगी और तेजी से वजन कम होगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story