×

दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश चोरी, खोजकर लाने वाले को मिलेगा एक लाख

दुनिया के इस सबसे बड़े खरगोश का नाम डैरियस (Darius Rabbit) है। यह खरगोश 4 फीट और 4 इंच बड़ा है।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 14 April 2021 8:51 AM GMT
दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश चोरी
X

दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश चोरी (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश (Rabbit) जिसकी नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज है वह घर से चोरी हो गया है। यह खरगोश 4 फीट और 4 इंच बड़ा है। जिसके गायब होने की जानकारी उसकी मालकिन ने पुलिस को दी। खरगोश के चोरी होने की शिकायत मिलने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं खरगोश के गायब हो जाने से उसकी मालकिन काफी दुखी है। और उन्होंने एलान किया है जो भी उनके खरगोश को घर वापस लेकर आएगा वह उसे 1 हजार पाउंड यानी करीब 1.03 लाख रुपये का इनाम देगी।

दुनिया के इस सबसे बड़े खरगोश का नाम डैरियस (Darius Rabbit) है। जो वर्सेस्टइरशायर के स्टूकलटन में अपनी मालकिन एनेट एडवर्ड्स के साथ रहता। एनेट एडवर्ड्स पूर्व मॉडल हैं। शनिवार रात को कुछ चोरों ने खरगोश को घर से चुरा लिया। खरगोश की चोरी किसने और किस लिए की है यह अभी साफ नहीं पाया है।

ट्विटर पर लोगों से गुजारिश

डैरियस (Darius) के चोरी हो जाने के बाद से उसकी मालकिन बेहद दुखी है। उनका कहना है कि जिस दिन उनका खरगोश चोरी हुआ वह उनकी जिदंगी का सबसे दुखद दिन था। जो भी डैरियस वापस घर लेकर आएगा वह उसे इनाम देंगी। एडवर्ड्स ने ट्विटर पर लोगों से गुजारिश करते हुए लिखा है कि जिसने भी डेरियस को लिया है प्लीज उसे वापस दे दें। वह अब ब्रीडिंग के लिए भी काफी बूड़ा हो चुका है। पुलिस भी अपनी ओर से डैरियस को खोजने और घर वापस लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story