×

Day of Safety, Health at Work: कार्यस्थल पर सभी कर्मचारी रहे स्वस्थ और तरोताजा, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्त्व

World Day of Safety and Health at Work: हर साल 28 अप्रैल को दुनियाभर में 'वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ एट वर्क' मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। विश्व स्तर पर इस बात को बढ़ावा दिया जाता है कि कार्यस्थल को कर्मचारियों के लिए सुरक्षित बनाया जाए ताकि कोई दुर्घटना या नुकसान न हो।

Vertika Sonakia
Published on: 28 April 2023 2:18 PM GMT
Day of Safety, Health at Work: कार्यस्थल पर सभी कर्मचारी रहे स्वस्थ और तरोताजा, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्त्व
X
कार्यस्थल पर सभी कर्मचारी रहे स्वस्थ और तरोताजा(फ़ोटो: सोशल मीडिया)

World Day of Safety and Health at Work: निजी और सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का समय अधिकतर ऑफिस में ही गुजरता है। 24 घंटों में अधिकतर 7-8 घंटे नौकरी में ही बीतते हैं। नौकरी के चलते व्यक्ति के स्वास्थ कि सुरक्षा करना उसकी संस्था की जिम्मेदारी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर दुर्घटना में बीमारियों को रोकने के लिए पहली बार वर्ष 2003 में कार्यस्थल पर सुरक्षा स्वास्थ्य दिवस मनाना शुरू करा थकार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस का महत्व | कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस मुख्य रूप से कार्यस्थल पर किसी प्रकार की दुर्घटना एवं बीमारियों से बचाव का प्रसार करता है। यह एक जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम है जिसमे बताया जाता है कि वह कार्यस्थल पर किस तरह विभिन्न बीमारियों और दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस की थीम

कार्यस्थल पर सुरक्षा में स्वास्थ्य दिवस 2023 के लिए “काम पर अधिकार के रूप में एक सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी माहौल“ थीम का चयन किया गया है। इसके तहत अपने वर्कप्लेस पर सभी कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और तरोताज़ा रखने के लिए विभिन्न नियम अपनाएं जाते हैं|

वर्कप्लेस पर अपने स्टाफ के साथ टीममेट् के लिए आप क्या-क्या जरूरी कदम उठा सकते हैं

1. कोरोना महामारी के समय में सभी की सुरक्षा का ध्यान रखें। हमेशा मास्क पहनें और थोड़े-थोड़े अंतराल पर ऑफिस के डेस्क, सीट और अन्य चीजों के सैनिटाइज करते रहें। अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें वर्क फ्रॉम होम करना चाहिए।
2. अगर आपके कर्मचारी घरों से काम कर रहे हैं तो भी आप उन्हें हर तरह से सपोर्ट करते रहें. काम से संबंधित उनकी सभी जरूरतों को पूरा किया जाए. साथ ही, टीम में पॉजीटिव माहौल बनाया जाए।
3. कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। वर्कप्लेस पर ऐसा कुछ न हो जो डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तौर पर आपके कर्मचारियों की सेहत को नुकसान पहुंचाए। सभी सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाए. कैंटीन के खाने की गुणवत्ता की अच्छे से जांच हो।
4. कर्मचारियों की शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी है. आज के समय में खासतौर पर मानसिक सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। बहुत से लोगों ने इस महामारी में अपनों को खोया है या आर्थिक परेशानी से गुजरे हैं। समस्या चाहे पर्सनल हो यो प्रोफेशनल, आपको अपने कर्मचारी को इससे बाहर आने में मदद करनी चाहिए।
5. कर्मचारियों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए ऑफिस के माहौल को सकारात्मक और खुशनुमा रखें। बीच-बीच में काम से अलग भी छोटी-छोटी मीटिंग्स रखें और सबके साथ मस्ती-मजाक का माहौल बनाएं ताकि किसी को भी स्ट्रेस न हो। समय-समय पर पर्सनल लेवल पर सभी कर्मचारियों से बात करें और उनकी परेशानियां या चुनौतियां समझने की कोशिश करें
6. सभी ऑफिस कर्मचारियों के लिए बीच-बीच में किसी एक्सपर्ट के साथ मेंटल हेल्थ पर काउंसलिंग सेशन होने चाहिए। साथ-साथ सामान्य हेल्थ चेकअप कराने पर भी जोर दिया जाना चाहिए ताकि समय पर आप उनकी मदद कर सकें।
7. अपने कर्मचारियों को वर्क लाइफ बैलेंस करने में मदद करें। उन्हें काम में एफिशिएंट होने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी ऑफिस टाइमिंग्स में अपना काम खत्म करें और साथ ही, खुद को भी उचित समय दे सकें।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story