×

World Earth Day 2022: विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को, जानें क्यों पड़ी मनाने की जरूरत

World Earth Day 22 अप्रैल 2022: ग्लोबल वार्मिग पूरी पृथ्वी पर निवास करने वालों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। अब हम सब का पृथ्वी के अमूल्य धरोहरों वायुमंडल वनस्पति, खनिज आदि को बचाना हमारा कर्तव्य हो गया है।

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 12 April 2022 5:08 AM GMT
World Earth Day 2022
X

World Earth Day 2022 (image-social media)

World Earth Day 2022: पृथ्वी की जीवनदायनी विभिन्न प्रकार की संपदा को संरक्षण प्रदान करना और इसके प्रति लोगों को में जागरुरकता फैलाने के उद्देश्य के साथ विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हम मनुष्य पृथ्वी की बेशकीमती संपदा का उपयोग बहुत तेजी के साथ कर रहें। जिस के फल फल स्वरूप उपजी ग्लोबल वार्मिग पूरी पृथ्वी पर निवास करने वालों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। अब हम सब का पृथ्वी के अमूल्य धरोहरों वायुमंडल वनस्पति, खनिज आदि को बचाना हमारा कर्तव्य हो गया है।

अभी अगर नहीं समझे तो भविष्य में परिणाम बड़े ही घातक होंगे। जिससे बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए सन 1970 में पृथ्वी दिवस की स्थापना हुई थी। पृथ्वी दिवस की उत्पत्ति अमेरिका में हुई लेकिन 1990 तक दुनिया भर में मान्यता प्राप्त हो गई। 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया था। जिसको कुछ देश एक सप्ताह तक 16 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक मनाते है।

सितंबर 1969 में वॉशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिक के सीनेटर जेराल्ड नेल्सन घोषणा की, कि पर्यावरण के लिय राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें फिल्म और टेलिविजन अभिनेता एड्डी अलबर्ट ने पृथ्वी दिवस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए 1970 के बाद एक रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी दिवस को अलबर्ट के जन्मदिन 22 अप्रैल को मनाया जाने लगा।

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth day) जागरुरकता के लिए

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण के सरंक्षण हेतु विश्वव्यापी जागरुरकता अभियान चलाया जाता है। इस दिन लोगों को ग्लोबल वार्मिन से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारकों के बारे में बताया जाता है। इस दुष्प्रभावों से बचने के लिए लोगों को रास्ता दिखाया जाता है।

22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस को आंदोलन के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया था। पृथ्वी दिवस को 192 देशों के लोग मनाते है। सामान्य तौर पर पृथ्वी दिवस 21 मार्च और 22 अप्रैल दो तारीख को मनाया जाता है। 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है तथा 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth day) 2022 की थीम

पृथ्वी दिवस के अवसर पर हर वर्ष एक नई थीम रखी जाती है जिसका उद्देश्य लोगों में जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिन, पृथ्वी की जलवायु को सुरक्षित, संरक्षित एवं पुर्नस्थापित करने के लिए नारे के जरिये विश्व भर में जागरुकता अभियान चलाएं जा सके। जिसके लिए एक थीम स्लोगन बनाया जाता है। जिसको मुख्य उद्देश्य के साथ प्रचारित किया जाता है। पृथ्वी दिवस 2022 की थीम इस बार की थीम का नाम 'Invest in our planet' है यानी कि अपनी और हमारी पृथ्वी में निवेश करें। इस थीम के साथ इस बार 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story