×

दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी उड़ान, 35 हजार फीट से फायर करेगा रॉकेट

दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। इस विमान की खासियत है कि इससे 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रॉकेट लॉन्च किए जा सकते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 14 April 2019 10:47 AM GMT
दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी उड़ान, 35 हजार फीट से फायर करेगा रॉकेट
X

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। इस विमान की खासियत है कि इससे 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रॉकेट लॉन्च किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...दलितों को शिक्षित करने के लिए हमने शुरू किया काम : योगी

शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है।

दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 41 सीटों पर रेड अलर्ट घोषित, ‘टेंशन टाइट है’

मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।

इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा।

इनपुट एएफपी

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story