×

World Lion Day Today : ऐसे मनाएं ये दिन, करेंगे ये काम तो कहलाएंगे शेर दिल

World Lion Day :आज विश्व शेर दिवस है। शेर का ये दिन हर साल 10 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shraddha
Published on: 10 Aug 2021 7:49 AM GMT
आज दुनियाभर में विश्व शेर दिवस मनाया जा रहा
X

आज दुनियाभर में विश्व शेर दिवस मनाया जा रहा (फोटो - सोशल मीडिया)

World Lion Day : सभी का एक दिन होता है तो आज शेर का दिन है। जिसे प्रसिद्ध कवि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी (Dwarka Prasad Maheshwari) ने वीरता से जोड़ते हुए कह था सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो, तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

आज विश्व शेर दिवस (World Lion Day) है। शेर का ये दिन हर साल 10 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों को इसके संरक्षण से संबंधित प्रजातियों और मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और शिक्षित करना है।

कभी जंगल का राजा रहा शेर आज बहुत निरीह प्राणी हो गया है। जो अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए लड़ रहा है। दरअसल इसकी मूल वजह शिकारियों द्वारा किया जाने वाला इस जीव का शिकार है।


विश्व शेर दिवस (फोटो - सोशल मीडिया)

आपको जानकर हैरत होगी कि विश्व शेर दिवस डेरेक और बेवरली जोबर्ट के दिमाग की उपज है। जो हमेशा इन बड़ी बिल्लियों के प्रति समर्पित रहते हुए इनके बीच काम करते रहें। उन्होंने 2013 में इसकी पहल शुरू की थी। जिसके तहत नेशनल ज्योग्राफिक और बिग कैट इनीशिएटिव दोनों को एक बैनर के अंतर्गत दुनिया के सामने लाया गया। इसके उद्देश्य जंगल में रहने वाली बाकी बिल्लियों की रक्षा करना था।

वैसे तो शेर, एशियाई बाघ के बाद दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली होती है। जिसका वजन 300 से 550 पौंड के बीच होता है। इनकी गति और मांसपेशियों की शक्ति बहुत अधिक होती है। वर्तमान में शोधकर्ताओं के अनुसार पृथ्वी पर शेरों की संख्या 30,000 से 100000 के बीच है। जिसके चलते ये विलुप्त प्राय सूची में आ गए हैं। विश्व शेर दिवस दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा मौका लेकर आता है जिस दिन हम इनके बारे में सोचते हैं।


विश्व शेर दिवस (फोटो - सोशल मीडिया)

ऐसे में एक सवाल जेहन में उठ सकता है कि हम कैसे शेरों को बचाने के लिए काम कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं विश्व शेर दिवस (world lion day) मनाने का सबसे अच्छा तरीका है। आप अपनी सोशल मीडिया (Social Media) की प्रोफाइल की तस्वीर को शेर के साथ मिलाकर साझा करें। कोई एक अच्छा सा स्केच तैयार कर सकते हैं जिसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

इसके अलावा आप के शहर में अगर चिड़ियाघर है तो आप इसे भेंट दे सकते हैं। आप इस दिवस पर कुछ चैरिटीज के साथ जुड़कर इनके लिए दान भी कर सकते हैं। आप चिड़ियाघर में रहने वाले इन जीवों के भोजन का खर्च उठा सकते हैं। आप सीधे तौर पर कुछ संगठनों को भी समर्थन दे सकते हैं। ऐसे तमाम तरीकों से आप विश्व शेर दिवस के लिए शेरों की संख्या में सुधार लाने के लिए जागरूकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।World Lion Day Today : ऐसे मनाएं ये दिन, करेंगे ये काम तो कहलाएंगे शेर दिल

Shraddha

Shraddha

Next Story