×

Most Expensive Cities: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे शहर, टॉप 100 में एक भी इंडियन सिटी नहीं, देखें लिस्ट

Most Expensive Cities 2022: दुनियाभर के टॉप 10 महंगे शहरों में अमेरिकी शहरों का दबदबा है। ये तीन अमेरिकी शहर हैं - न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Dec 2022 1:26 PM GMT
Most Expensive Cities 2022
X

Most Expensive Cities 2022 (Photo - Social Media)

Most Expensive Cities: रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोरोना प्रतिबंधों के कारण सप्लाई चेन पभावित होने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथलपुथल मची हुई है। भारत समेत दुनिया के तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मुद्रास्फीति से परेशान हैं। कीमतों में बढ़तरी के कारण लोगों का लिविंग कॉस्ट बढ़ा है। दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची पर इसकी छाप देखी जा सकती है। लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ' वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' के मुताबिक, दुनिया के बड़े शहरों में रहने की औसत लागत इस साल 8.1 प्रतिशत बढ़ी है।

बढ़ती ऊर्जा की कीमतों ने महंगाई दर को कर दिया दोगुना

प्रमुख वैश्विक शहरों में बढ़ती ऊर्जा की कीमतों ने महंगाई दर को दोगुना कर दिया है। यह दर 20 साल में सर्वाधिक है। इस सर्वे में दुनिया के 172 शहर शामिल किए गए हैं। सिंगापुर और न्यूयॉर्क को रहने के हिसाब से संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे महंगा शहर पाया गया है। महंगे शहरों की फेहरिस्त में भारत के तीन शहर भी हैं।

दुनिया के टॉप 10 महंगे शहर

दुनियाभर के टॉप 10 महंगे शहरों में अमेरिकी शहरों का दबदबा है। ये तीन अमेरिकी शहर हैं - न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को। इसके अलावा 22 अन्य अमेरिकी शहरों ने रैकिंग में बढ़त हासिल की है। दिलचस्प बात ये है कि पिछली ग्लोबल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहने वाला इजरायली शहर तेल अवीव अब तीसरे पायदान पर खिसक चुका है। इस साल अधिकतर यूरोपीय शहरों ने अपनी रैंकिंग गंवाई है। ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 महंगे शहर – न्यूयॉक, सिंगापुर, तेल अवीव, हांगकांग, लांस एंजिल्स, ज्यूरिख, जिनेवा, सैन फ्रांसिस्को, पेरिस, सिडनी और कोपेनहेगन।

लिस्ट में शामिल भारतीय शहर

सूची में निचले पायदान पर मौजूद प्रमुख 10 शहरों में तीन भारतीय शहर भी शामिल हैं। 172 देशों की रैंकिंग में आईटी सिटी बेंगलुरू 161 वें स्थान पर, चेन्नई 164वें और अहमदाबाद 165वें स्थान पर काबिज है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे सस्ते शहर सीरिया की राजधानी दमिश्क और लीबिया की राजधानी त्रिपोली है। दोनों देश लंबे समय तक चले गृहयुद्ध के कारण बदहाल हैं। यह स्थिति इन देशों की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं और मुद्राओं को दर्शाती है।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहर – दमिश्क, त्रिपोली, तेहरान, ट्यूनिस, ताशकंद, कराची, अल्माटी, अहमदाबाद, चेन्नई, अल्जीयर्स, बेंगलुरू और कोलंबो।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story