×

World Sleep Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए हर दिन अच्छी नींद जरूरी, कम सोने से हो सकती गंभीर बीमारियां

World Sleep Day 2023: दुनिया भर के लोगों को नींद के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 'वर्ल्ड स्लीप डे' मनाया जाता है। इस बार भी 17 मार्च को यह खास दिन मनाया जा रहा है। इस दिन नींद के महत्व और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूकता किया जाता है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 17 March 2023 2:46 PM GMT
World Sleep Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए हर दिन अच्छी नींद जरूरी, कम सोने से हो सकती गंभीर बीमारियां
X
World Sleep Day 2023 (Photo: Social Media)

World Sleep Day 2023: दुनिया भर के लोगों को नींद के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 'वर्ल्ड स्लीप डे' मनाया जाता है। स्वस्थ और नींद का सीधा कनेक्शन होता है। स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है। आप नींद की कमी के चलते फिजिकल और मेंटल तौर पर कई तरह से प्रभावित होते है। आप पर्याप्त नींद लेने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। जबकि कम सोने से लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

नींद पूरी न होने पर यह असर
आप लगातार कम नींद लेते हो तो इसका असर आपकी याददाश्त पर पड़ता है। इसके असर से आपकी याददाश्त कमजोर होगी और आप चीजें भूलने लगेंगे।

आपकी नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग थका हुआ रहता है। ऐसे में मूड भी खराब रहता है। अचानक से मूड में बदलाव होते है। आप तनाव ग्रस्त महसूस करने लगते है।

आप पूरी नींद नहीं लेते हो तो इसका असर आपकी खूबसूरती पर दिखता है। कम नींद की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरा बेजान थका हुआ नजर आने लगता है।

जो लोग पूरी नींद नहीं लेते है उनका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होता है। ऐसे में उन्हें डायबिटीज का भी खतरा बढ़ जाता है। नींद पूरी न होने के कारण आपको चक्कर भी आ सकते हैं।

आप नींद पूरी न होने पर किसी भी काम में आप जल्दी थकान महसूस करने लगेंगे। इसलिए एक्टिव रहने के लिए एक अच्छी नींद का होना भी जरूरी है।

किस उम्र में कितने घंटे की नींद

0 से 3 माह - 14-17 घंटे

04 से 11 माह - 12-15 घंटे

01 से 02 साल - 11-14 घंटे

03 से 05 साल - 10-12 घंटे

06 से 12 साल - 09 से 10 घंटे

13 से 16 साल - 08-10 घंटे

17 से 24 साल - 07-09 घंटे

25 से 60 साल - 07-09 घंटे

65 से 75 साल - 07-08 घंटे

सोने से एक घंटे पहले डिजिटल दूरी
न्यूरोलाजी विभाग के एक प्रोफेसर ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि सोने से करीब एक घंटा पहले टीवी, मोबाइल और लैपटाप बंद कर डिजिटल डिवाइस से दूरी बना लें। इसकी जगह किताबें पढ़ें, बातें करें या कुछ भी ऐसी गतिविधि में शामिल हो जो डिजिटल नहीं हो। इसका शारीरिक और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, हमारे मोबाइल फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन, कंपन और अन्य अलर्ट हमें लगातार उनकी ओर देखने के लिए मजबूर करते हैं। जिस कारण हमारा मस्तिष्क असामान्य तरह से लगातार सक्रिय रहता है। जबकि 24 घंटे में एक समय ऐसा जरूर हो जब हमें पूरी तरह से आराम करें।

इन कामों से रहें सावधान
सोने से एक घंटे पहले किसी भी इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग न करें।
एक बार सप्ताह में पूरे दिन इंटरनेट मीडिया के यूज करने से जरूर बचना चाहिए।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल तब करें जब घर से बाहर हों और जरूरी हो।
आप कंप्यूटर पर अधिक काम करते है, तो हर घंटे पांच मिनट का ब्रेक जरूर लें।
मोबाइल टाक टाइम को एक दिन में दो घंटे तक सीमित रखें और फोन से दूरी बनाए।
आपको देर रात कुछ भी खाने से बचना चाहिए और खाने का समय निर्धारित करें।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story