×

Smallest Revolver: दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज

Smallest Revolver: आपने कभी इतनी छोटी रिवॉल्वर देखी जिसे हम आराम से अपने पर्स में रख सकें। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 5 Feb 2023 5:39 AM GMT
Small Revolver
X

Small Revolver (Photo: Social Media)

Smallest Revolver: दुनिया में हर व्यक्ति के अपने अलग- अलग शौक होते हैं, जिनमें से बेहद रोचक शौक है आर्म्स का। लोग आपने असल जिंदगी में इस शौक को पूरा करने के लिए उसी तरह के कैरियर का भी चुनाव करते हैं जैसे डिफेंस या पुलिस या फिर राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में होने वाली निशाने बाजी की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वहीं कुछ लोग इसे आत्मरक्षा के लिए भी अपने पास रखते हैं। फिल्मों से लेकर, किताबों और टीवी पर आपने कई रिवाल्वर देखी होंगी।

मुट्ठी में आ जाती गन

क्या आपने कभी इतनी छोटी रिवॉल्वर देखी है जिसे हम आराम से अपने पर्स में रख सकें। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतनी छोटी है कि महिलाएं इसे आराम से अपने पर्स में रख सकती हैं। वहीं मुट्ठी बंद कर ली जाय तो यह आपकी हथेली में भी समा सकती है। पर इस रिवॉल्वर की कीमत इतनी ज्यादा है जिसके बारे में जानकर आपको हैरत होगी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

स्विस मिनी गन (Swiss Mini Gun) दुनिया की सबसे छोटी रिवॉल्वर है जिसे अन्य गन की तरह ही प्रयोग में लाया जा सकता है। इस बंदूक का नाम सबसे छोटी होने के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

इस टेक्नीक का उपयोग

बंदूक को बनाने के लिए स्विस वॉचमेकिंग और ज्वलेरी इंडस्ट्री में इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नीक का उपयोग किया जाता है। ये बंदूक 5.5 सेंटीमीटर बड़ी है। जबकि 3.5 सेंटीमीटर ऊंची है और 1 सेंटीमीटर चौड़ी है। इसका वजन सिर्फ 19.8 ग्राम है। इस बंदूक को छुपाना इतना आसान है कि अमेरिका और ब्रिटेन में तो इसके इंपोर्ट करने पर भी पाबंदी है। भले ही इस रिवॉल्वर का साइज बेहद छोटा है।

बेहद स्टाइलिश है ये हैरतंगेज पिस्टल

स्विस मिनी गन को कैरी करने के लिए इसके C1ST स्टेनलेस स्टील मॉडल के साथ एक स्टाइलिश लेदर होल्डर भी मिलता है। साथ ही 24 लाइव और 24 ब्लैंक कार्ट्रेज भी दिए जाते हैं। बंदूक को की-रिंग के सहारे बेल्ट से भी लटकाया जा सकता है। जो की एक स्टाइलिश लुक भी प्रदान करता है।

स्विस मिनी गन की प्राइज

इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत इतनी है जो सभी लोगों को हैरत में डाल देगी। ये छोटी सी बंदूक की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है। यही नहीं, बंदूक का एक गोल्ड वर्जन भी उपलब्ध है मगर इन्हें खास ऑर्डर करने पर ही बनाया जाता है।

क्या जानलेवा है ये छोटी सी बंदूक

इस बंदूक से किसी की जान भी ली जा सकती है। मगर इसे तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि ये इसकी पावर एक जूल से भी कम है, अगर इससे किसी को मारना है तो बेहद करीब से शरीर के किसी नाजुक हिस्सें पर सटा कर एकाग्रता से वार करने पर इसकी छोटी सी गोली किसी को घायल कर सकती है पर इस संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता कि यह बंदूक किसी की जान भी ले सकती है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story