TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Veterinary Day: आज रखे अपना व अपने पशु का विशेष ख्याल

पशु चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य पशुओं के रोगों से सम्बंधित दवाओं पर चर्चा करना न उनके प्रति लोगों को जागरूक करना है।

rajeev gupta janasnehi
Written By rajeev gupta janasnehiPublished By Shreya
Published on: 24 April 2021 4:48 AM GMT
Diseases From Pets
X

Diseases From Pets (Image: Social Media) 

नई दिल्ली: पौराणिक काल से विश्व में पशुओं का मानव के साथ एक बड़ा ही घनिष्ठ संबंध रहा है। साथ ही पशुओं के कारण कई बार मनुष्य को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। आज हम विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) के विषय में बात करेंगे। मनुष्य द्वारा लाभ हानि के साथ पशुओं की किस प्रकार देखभाल की जाए इस दिवस का उद्देश होता है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) हर साल अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा मनाए जाने का निर्णय साल 2000 में लिया गया था। तब से हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किसी ना किसी विषय को लेकर विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

क्या है विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य?

विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य पशुओं के रोगों से सम्बंधित दवाओं पर चर्चा करना तथा उनके प्रति लोगों को जागरूक करना है और उन बीमारियों से कैसे अपने पशु व मनुष्य बच सकता है, इस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। शिक्षा निदेशालय व पशुपालन विभाग द्वारा मनुष्य पशु पर्यावरण परस्पर निर्भरता से स्वास्थ्य संवर्धन के विषय पर किसानों को जागरूक एवं गोष्टी का आयोजन किया जाता है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस दौरान पशुओं से मनुष्य में होने वाले रोग पर्यावरण स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। उन्हें बताया जाता है पशुओं से मनुष्य में फैलने वाले रोग जैसे वर्ल्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू इस वक्त पूरे विश्व में कोविड-19 की जो महामारी (Coronavirus Pandemic) है, यह भी एक पशु वायरस के ही कारण है। इन सब की कैसे रोकथाम की जाए और पशुओं के स्वास्थ्य कल्याण के प्रति लोगों में जागरूकता स्वरूप संदेश भी दिया जा सके। पशु पालन और डेयरी विभाग इस दिन किसानों से पशुओं को नियमित टीकाकरण करवाने का आग्रह करते हैं।

साथ ही पशु उत्पादन के साथ ही मानव स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभदायक है, विषय पर गोष्टी व शिविरों में वर्ल्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, कोरोना वायरस जैसे अनेक बीमारियों में इसके क्या लक्षण होते हैं और क्या निदान है और पशुओं को इससे कैसे बचाया जा सके उन पर वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा अपने जर्नल पढ़े जाते हैं। WVA इसके अलावा अपने प्रत्येक सदस्य में से किसी एक को उस व्यक्ति के विषय के अनुसार उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करता है।

पशुओं से मनुष्य परेशान

आज अनेक पशुओं की वैसे तो संख्या कम हुई है परंतु कई पशु जैसे बंदर, चूहे, छिपकली, बिल्ली की संख्या से मनुष्य इस वक्त परेशान है। कई बार सीधे तौर पर इन जानवरों के माध्यम से मानव जाति चूटेल होती है और कई बार तो मृत्यु की आगोश में समा जाती है। दूसरी तरह से अनेक दफे पशु अनेकों बार संभावित आपदा प्रकोप लक्षणों की चेतावनी भी देता है। जानवरों में व्यवहार में परिवर्तनों के प्रति हम को सचेत रहना चाहिए ताकि हम रोग / आपदा होने से पहले ही चिकित्सक द्वारा उसका सही निराकरण कर सकें। अक्सर पालतू पशुओं के मालिक और किसानों पशुओं के प्रति काफी जागरूक रहते हैं और शुरुआती लक्षण में वह उसे बीमार होने से पहले ही स्वास्थ्य लाभ करा देते हैं।

ऐसे होगा पशुओं और इंसानों के स्वास्थ्य में सुधार

पशुओं बंधुओं और पर्यावरण सहित लोगों को पशुओं के स्वास्थ्य में सुधारने के लिए विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता पशु चिकित्सक नर्स वैज्ञानिक पर्यावरणविद और नीति निर्माता एक स्वस्थ कार्य में शामिल है। एक साथ काम करने से लोगों और जानवरों दोनों के लिए स्वास्थ्य में सुधार पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE), और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा 2010 में एक अवधारणा दस्तावेज तैयार किया गया था, जिसमें तीन वैश्विक मानव और पशु स्वास्थ्य संगठनों की आवश्यकता पर बल दिया गया था।COVID-19 का वर्तमान वैश्विक प्रकोप जो चीन के हुबेई प्रांत के वुहान से उत्पन्न हुआ है, पशु और मानव रोगों और हमारे साझा पर्यावरण का प्रबंधन करते हुए वन स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आवश्यकता के लिए एक शानदार उदाहरण है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2021 का विषय "पशु और मानव कल्याण को बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा" है। WVA ने एक पुरस्कार और $ 2,500 के पशु चिकित्सा कौशल के लिए धनराशि का पुरस्कार निर्धारित किया है, जिसने वातावरण की रक्षा करने और एक स्थायी जीवन शैली का समर्थन करने की दिशा में काम किया है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस इस विषय पर काम करने के लिए इस ग्रह पर चल रहे मुद्दों के संबंध में अवधारणाओं को पूरा करने और साझा करने का एक मौका हो सकता है।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास विश्व के सभी मानव इस वर्ष की थीम पशु और मानव कल्याण को बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा" के अनुरूप काम करे ताकि विश्व का कल्याण हो।

Shreya

Shreya

Next Story