×

World's Best City: वियना है वर्ल्ड की बेस्ट सिटी, दिल्ली को मिला ये स्थान, पाकिस्तान के शहर रहने लायक नहीं

World's Best City: द इकोनॉमिस्ट मैगजीन के मुताबिक दुनिया का सबसे रहने लायक शहर अगर कोई है तो वो है ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना। वहीं, भारत की राजधानी दिल्ली को 112वां और मायानगरी मुंबई को 117वां स्थान मिला है।

Krishna Chaudhary
Published on: 24 Jun 2022 2:46 PM GMT (Updated on: 24 Jun 2022 2:46 PM GMT)
vienna
X

वियना। (Social Media)

World's Best City: द इकोनॉमिस्ट मैगजीन (The Economist Magazine) ने दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहरों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में एशियाई शहरों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। टॉप 10 में जापान (Japan) के दो शहर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। जबकि चीन (China) की राजधानी बीजिंग 71वें पायदान पर रही। वहीं भारत का प्रदर्शन तो और खराब है। यहां का कोई भी शहर टॉप 100 में भी नहीं है। सबसे अच्छे शहरों की सूची में यूरोपीय शहरों ने बाजी मारी है तो वहीं सबसे खराब शहरों की सूची में सीरिया की राजधानी दमिश्क जैसे युद्धग्रस्त शहर हैं।

वियना ने मारी बाजी

द इकोनॉमिस्ट मैगजीन (The Economist Magazine) के मुताबिक दुनिया का सबसे रहने लायक शहर अगर कोई है तो वो है ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना (Vienna capital of Austria)। वियना के बाद मेलबर्न, ओसाका, कैलगरी, सिडनी, वैंकूवर, तोक्यो, टोरंटो, कोपेनहेगन और एडिलेड शामिल है। बता दें कि वियना से यह ताज न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर ने छिन लिया था। कोरोना महामारी के कारण वियना 12वें नंबर पर खिसक गया था मगर वियना ने अब अपनी जगह वापस पा ली है। वहीं ऑकलैंड इस साल 34वें नंबर पर पहुंच गया है।

भारत के शहरों का खराब प्रदर्शन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, स्वच्छ भारत अभियान जैसे तमाम कवायदों के बावजूद भारतीय शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। द इकोनॉमिस्ट के सलाना वैश्विक लिवेबिलिचटी सूचकांक में भारतीय शहरों को टॉप 100 में भी जगह नहीं मिली है। इस सूचकांक में देश की राजधानी दिल्ली को 112वां और मायानगरी मुंबई को 117वां स्थान मिला है।

पाकिस्तान के शहर रहने लायक नहीं

द इकोनॉमिस्ट मैगजीन के इस सलाना वैश्विक लिवेबिलिचटी सूचकांक में पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका को दुनिया की सबसे कम रहने लायक शहरों में जगह मिली है। इस सूची में युद्धग्रस्त शहर सीरिया की राजधानी दमिश्क को सबसे कम रहने लायक शहर माना गया है यानि यह आखिरी पायदान पर है।

मशहूर शहरों की रैंकिंग

इस सूची में लंदन को 33वां स्थान, न्यूयॉर्क को 51वां, मिलान को 49वां, बार्सिलोना और मेड्रिड को क्रमशः 35वां और 43वां स्थान मिला है।

बता दें कि द इकनॉमिस्ट द्वारा जारी किए गए इस सूची में दुनिया के 140 शहरों को इंसान के रहने के लिए बेहतरीन स्थितियों के आधार पर आंका गया। इन शहरों की राजनीतिक – सामाजिक स्थिरता, अपराध, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कारकों पर रैंकिंग की गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story