हाय राम! 153 किलो का इतना बड़ा समोसा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

समोसा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। यहां रहने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो समोसे का शौकीन न हो। अगर विदेश में कहीं समोसा खाने को मिल जाए तो फिर क्या कहने। इस बार समोसा सुर्खियों में है मगर भारत से हजारों मील दूर लंदन में। वहां मीडिया में समोसा की खूब चर्चा हो रही है।

priyankajoshi
Published on: 1 Sep 2017 12:29 PM GMT
हाय राम! 153 किलो का इतना बड़ा समोसा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
X

लंदन : समोसा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। यहां रहने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो समोसे का शौकीन न हो। अगर विदेश में कहीं समोसा खाने को मिल जाए तो फिर क्या कहने। इस बार समोसा सुर्खियों में है मगर भारत से हजारों मील दूर लंदन में। वहां मीडिया में समोसा की खूब चर्चा हो रही है।

लंदन का यह समोसा काफी वजनी और विशालकाय था। इसका वजन था 153.1 (337.5 पाउंड) किलोग्राम। पूर्वी लंदन की एक मस्जिद में इस समोसे को तैयार किया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों की भलाई के लिए काम करने वाले संगठन ने इसे बनाया था। समोसे को बनाने के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मचारी भी मस्जिद में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें... इस चिड़ियाघर में जूता पहनकर चलता है हंस का बच्चा, जानें क्यों पड़ी जरूरत

इससे पहले भी बना विशालकाय समोसा

गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के कर्मचारी प्रवीण पटेल ने कहा समोसे को बनाने में सारे नियमों का पालन किया गया। पटेल ने इसे चखने के बाद इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा होने का खिताब दे दिया। इंग्लैंड में इससे पहले भी विशालकाय समोसा बन चुका है। 2012 में ब्रैडफोर्ड कॉलेज में 110.8 किलो का समोसा तैयार किया गया था मगर इस बार मस्जिद में बने समोसे ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

मुस्लिम समाज के लोगों की तरक्की पर खर्च

इस अभियान से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद इस्लाम ने कहा कि इतने बड़े समोसे को बनाना नया अनुभव था। दुनिया के सबसे बड़े समोसे का स्वाद चखने के एवज में हुई कमाई मुस्लिम समाज के लोगों की तरक्की पर खर्च होगी। उल्लेखनीय है कि समोसे को पूरे एशिया में पसंद किया जाता है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story