×

भारत के खूबसूरत आईलैंड, घूमने के हैं शौकीन, तो जरूर जाएं यहां

जब भी कही घूमने की बात आती है तो आपकी जेहन में सबसे पहले मालदीव आता होगा। जबकि इस भारत में कई ..

Shweta
Published on: 4 April 2021 1:49 PM GMT (Updated on: 4 April 2021 1:55 PM GMT)
भारत के खूबसूरत आईलैंड, घूमने के हैं शौकीन, तो जरूर जाएं यहां
X

भारत के  खूबसूरत आईलैंड( सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः जब भी कही घूमने की बात आती है तो आपकी जेहन में सबसे पहले मालदीव आता होगा। जबकि इस भारत में कई ऐसे जगह है जो आईलैंड का गढ़ कहा जाता है। जिसे बहुत ही कम लोग जानते होगे। भारत में 10 ऐसे आईलैंड छिपे हुए है जो आज हम आप को बताने जा रहे हैं।

काव्वायी, केरल-

यह केरल का सबसे खूबसूरत आईलैंड है। यह आईलैंड सबसे छिपा हुआ है। आप को बता दें कि इतिहासकर इब्न बतूता और मार्को डे पोलो ने अपन ट्रैवल बुक में इस अद्भुत आईलैंड का जिक्र किया।

दीवर आईलैंड, गोवा-

भारत के साउथ गोवा की मंडोवी नदी पर बना यह आईलैंड सभी के नजरों से छिपा हुआ है। प्रकृति की खूबसूरती का नजारा देखना है तो यहां जाइए। यह जगह बहुत सी शांत है यहां का वातावरण आप के दिमाग को फेश कर देगी।

बारैन आईलैंडः

यह आईलैंड अंडमान के सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। बता दें कि यह दूनिया में बहुत मशहूर है इसके बावजूद भी इस बहुत कम लोग जानते हैं। बारैन आईलैंड का अगर नजारा लेना है तो शाम के वक्त देखने को मिलता है।

साओ जैसिंटोः

वैस तो आप सभी जानते होगे गोवा अपने सुंदरता के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लेकिन इस गोवा में कई आईलैंड छिपे हुए है। साउथ गोवा के अंदर साओ जैसिंटा नाम का एक आईलैंड है जो करीब 22 किलोमीटर तक फैला हुआ है. इस आईलैंड को अब तक बहुत ही कम लोगों ने एक्सप्लोर किया है।

माजुली आईलैंडः

असम अपने परम्पराओं और धरोहरों के कारण पूरे विश्व में मशहूर है। वही असम में एक ऐसा आईलैंड है जो दुनिया का बड़ा आईलैंड माना गया है। जी हां आप ने सही सुना असम के माजुली में सबसे बड़ा रिवर आईलैंड है। यह आईलैंड मॉनसून के वक्त ये पूरा पानी में डूबा रहता है। इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होगे।

क्वाइबल आईलैंडः

चेन्नई से करीब कुछ दूरी पर है यह अद्भुत आईलैंड क्वाइबल आईलैंड स्थित है। गर्मी की छुट्टी मनाने वालों के लिए ये आईलैंड एक शानदार है।

सैंट मैरी आईलैंड-

कर्नाटक का सैंट मैरी आईलैंड चार खूबसूरत द्वीपों का एक समूह है। ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में घूमने वालों के लिए ये सबसे सही जगह है।

उमानंदा आईलैंडः

असम का उमानंदा आईलैंड कई खूबसूरत जगहों को समेट कर रखा है। यही कारण है कि यहां पर पर्यटक केवल मंदिर के दर्शन करने आते है।

दिऊ, गुजरात-

यह सच है कि गुजरात अपने खूबसूरती के कारण पूरे विश्व में मशहूर है। वही गुजरात के दिऊ स्थित आईलैंड के बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं। यह आईलैंड पुर्तगाली और गुजराती संस्कृति के मिश्रण है।

होप आईलैंड-

आंध्र प्रदेश भी अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है आप को बता दें कि अगर आप आंध्र प्रदेश गये है तो आप जरूर होप आईलैंड जाए। यहा जाने के लिए काकीनंदा फोर्ट से नौका की सवारी कर के होप आईलैंड तक पहुंचा जा सकता है। यहां नजारा देख आप का दिल खुश हो जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story