×

Amethi News: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1100 घरों में हुआ यज्ञ, गायत्री परिवार ने कराया आयोजन

Amethi News: जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 5, 6 और 7 मई की तिथियों में पूरे विश्व में करोड़ों आहुतियां दी जा रही हैं। युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यह सामूहिक अनुष्ठान विश्व में नए परिवर्तन का आधार बनेगा। व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में एकता, समता, ममता और शुचिता का वातावरण निर्मित होगा तथा पर्यावरण शुद्ध होगा।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 5 May 2023 3:51 PM GMT
Amethi News: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1100 घरों में हुआ यज्ञ, गायत्री परिवार ने कराया आयोजन
X
Gayatri family performed 1100 yagya

Amethi News: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ‘गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ’ का जनपद में विस्तृत स्वरूप देखने को मिला। विशेष अभियान के तहत यज्ञ दिवस के रूप में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर जनपद अमेठी के 1100 से अधिक घरों में गायत्री परिवार अमेठी की ओर से यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

पूरे विश्व में करोड़ों यज्ञ आहुतियां

जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 5, 6 और 7 मई की तिथियों में पूरे विश्व में करोड़ों आहुतियां दी जा रही हैं। युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यह सामूहिक अनुष्ठान विश्व में नए परिवर्तन का आधार बनेगा। व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में एकता, समता, ममता और शुचिता का वातावरण निर्मित होगा तथा पर्यावरण शुद्ध होगा। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने विचार क्रांति अभियान में यज्ञ को लोकशिक्षण का आधार बनाया है। राष्ट्र में छाई विकृतियों तथा मूढ़ मान्यताओं के निवारण एवं मानव मात्र में श्रेष्ठताओं के संवर्द्धन में गायत्री परिवार सतत क्रियाशील है। स्वच्छ मन, स्वस्थ शरीर और सभ्य समाज के निर्माण हेतु आध्यात्मिक मूल्यों के शिक्षण का सफल प्रयोग यज्ञ के माध्यम से ही सम्भव है।

गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने किया प्रेरित

डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूरे अमेठी जनपद में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर अपने-अपने घरों में यज्ञ करने हेतु प्रेरित कर रहे थे। कई टोलियां बनाकर गांवों, मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क हुआ। जिससे अमेठी नगर के आवास विकास कॉलोनी, गायत्री नगर, केशव नगर, सरवनपुर, चाणक्यपुरी, ककवा रोड, मुंशीगंज रोड सहित विकास खण्ड के 240 घरों सहित पूरे जनपद में यज्ञकर्म सम्पन्न हुआ।

जनपद के सभी विकास खंड के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 1100 घरों का लक्ष्य लिया था और अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में यज्ञ कर इस आध्यात्मिक प्रयोग में अपनी आहुतियां डाली हैं। गायत्री महायज्ञ के चालीसवें चरण में अमेठी विकास खण्ड के ककवा ग्रामसभा में साप्ताहिक चल रहे अभियान के क्रम में 22 घरों में गायत्री महायज्ञ के साथ देव स्थापना कराई गई। ककवा के यजमान रजवन्त सिंह, दिनेश बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह,उदय भान सिंह,उदय प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह,राणा प्रताप सिंह, सूर्य भान सिंह, कपिल सिंह, राजेश अग्रहरि,दया राम अग्रहरि, मिश्रीलाल, गोरख नाथ तिवारी, राम यश, राम अभिलाष अग्रहरि, उमेश तिवारी, उमाशंकर तिवारी, रमेश तिवारी, ब्रजेश तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह के घरों में यज्ञाचार्य इन्द्र देव शर्मा, सुशील शर्मा, सच्चिदानंद तिवारी, जगन्नाथ, अखिलेश पांडेय, पवन प्रकाश मिश्र, कविता शर्मा, सविता शर्मा, सरिता शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार, सुभाष चन्द्र द्विवेदी, महेश चंद्र शर्मा ने विधि विधान के साथ यज्ञकर्म सम्पन्न कराया।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story