The Kerala Story: फ्री में देखना है 'दि केरला स्टोरी' तो इस मोबाइल नंबर 9719 555 444 पर करें कॉल

The Kerala Story: आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत आगरा के सभी छात्र-छात्राओं व महिलाओं को निशुल्क टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

Update: 2023-05-06 20:48 GMT

The Kerala Story: बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'दि केरला स्टोरी' को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। हिंदूवादी संगठन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत आगरा के सभी छात्र-छात्राओं व महिलाओं को निशुल्क टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म को फ्री दिखाने का उद्देश्य है कि हम अपनी लड़कियों को लव जिहादियों से बचाने में सफल हों। फ्री में टिकट प्राप्त करने के लिए एक नंबर जारी किया गया वह नंबर 9719 555 444 है।

ब्रज क्षेत्र के मंत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश गौरव राजावत ने कहा कि यह फिल्म केरल में हुई 77 फीसदी महिलाओं के धर्मांतरण की सच्ची कहानी है। यह फिल्म 50,000 हिंदू एवं क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने की सच्ची कहानी है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने फिल्म बनाने से पहले 7 साल तक रिसर्च की, तब जाकर फिल्म के निर्माता विपुल शाह एवं सुदीप्तो सेन एवं इसकी अभिनेत्री अदा शर्मा ने इस फिल्म को बनाया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को फ्री दिखाने का उद्देश्य है कि हम अपनी लड़कियों को लव जिहादियों से बचाने में सफल हों। द केरला स्टोरी फिल्म एक सच्ची घटना है। इस देश में अभी तक जो छिपाने का काम किया जा रहा था इस फिल्म के माध्यम से सबके सामने आ गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी गौरव राजावत एवं उनकी टीम ने द कश्मीर फाइल्स को भी आगरा में 1000 से ज्यादा लड़कियों को दिखाने का काम किया था।

Tags:    

Similar News