Arunachal Pradesh: चीनी सैनिकों ने देश के बेटे को किया अगवा, सांसद ने गृहमंत्री से मांगी मदद

Arunachal Pradesh: अरूणाचल प्रदेश से एक नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण कर लिया है।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-20 03:48 GMT

मिराम तरोन (फोटो-ट्विटर)

Arunachal Pradesh: अरूणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां से एक नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण कर लिया है। चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग इलाके से ये किडनैपिंग की है। इस बारे में अरुणाचल प्रदेश सांसद तापिर गाओ (Tapir Gao) ने कहा कि चीन (China Army) की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपर सियांग जिले से 17 साल के एक लड़के का अपहरण कर लिया है।

राज्य में चीन के सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। सीमा के अंदर से चीनी सैनिकों ने देश के बेटे का अपहरण किया है। ये दुश्मन देश की बहुत बड़ी हरकत है। ऐसे में लड़के के बारे में सांसद तापिर गाओ(Tapir Gao) ने बताते हुए कहा कि अपहृत किशोर की पहचान मिराम तरोन (Miram Taron) के रूप में हुई है।

चीनियों की गंदी चाल 

आगे उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने सियुंगला इलाके के लुंगता जोर इलाके से किशोर का अपहरण किया गया है। वहीं इससे पहले भी चीन के सैनिकों की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की खबरें आई थीं। चीन लगातार सीमा से घुसपैठ करने की फिराक में है।

इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सांसद ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से मीडिया एजेंसी को फोन कर कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के मित्र जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को चीनियों द्वारा किए गए अपहरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहने वाले हैं।

आगे सांसद ने कहा कि राज्य में ये घटना उस जगह के नजदीक हुई है, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। वहीं इससे पहले सासंद गाओ ने ट्वीट कर मंगलवार को किशोर के अपहरण के बारे में जानकारी शेयर की थी।

अपहरण किए गए लड़के के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध है। इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को सूचित किया है।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News