Arunachal Pradesh: दो दिन पूर्व आए हिमस्खलन में 7 जवान शहीद, आज बरामद हुए शव

Arunachal Pradesh Avalanche: हिमस्खलन के चलते भारतीय सेना के 7 जवानों के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से लगातार जवानों को ढूंढने के लिए सर्च और बचाव अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार को सभी 7 सैनिकों के मृत शरीर मंगलवार को बरामद हुए हैं।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-08 14:07 GMT

फोटो- सोशल मीडिया। 

Arunachal Pradesh Avalanche: 6 फरवरी 2022 को अरुणाचल प्रदेश में आए हिमस्खलन (Arunachal Pradesh Avalanche) के चलते भारतीय सेना (Indian Army) के 7 जवानों के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से लगातार जवानों को ढूंढने के लिए सर्च और बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) चलाया जा रहा था। मंगलवार 8 फरवरी 2022 को लापता सैनिकों की खोज कर रहे सेना के दल के हाथ बेहद ही निराशाजनक सूचना हाथ लगी।

हिमस्खलन (Avalanche in Arunachal Pradesh) के चलते गायब हुए सभी 7 सैनिकों के मृत शरीर मंगलवार को बरामद हुए हैं। ऐसे माना जा रहा है की हिमस्खलन के चलते सभी जवान बर्फ के नीचे दब गए और इसी के चलते वह खुद को अत्यधिक ठंडे वातावरण से स्वयं को बचा नहीं सके। सभी जवानों के मृत शरीर हिमस्खलन वाली निहित जगह से ही प्राप्त हुए हैं।

रीति रिवाज से किया जाएगा अंतिम संस्कार

जवानों की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही सभी साथी सैनिक और अधिकारी गमगीन हो गए। मृत शरीर को हिमस्खलन वाली जगह से निकाल लिया गया है तथा अब उसे शहीदों के घर पहुंचाया जाएगा। जहां उनका रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। आमतौर पर सेना के जवानों को ऐसे हाई एल्टीट्यूड अर्थात अधिक वाले क्षेत्रों और खासकर से बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में रहने और काम करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें बर्फीली जगहों पर जीवित रहने, ऐसी जगहों पर भोजन का इंतेज़ाम करने, हिमस्खलन (Avalanche in Arunachal Pradesh) आने पर खुद का बचाव करने तथा आदि कई कलाएं प्रशिक्षण द्वारा जवानों को सिखाई जाती हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

ऐसे में कभी-कभी ऐसी अनहोनी घटनाएं भी घटित हो जाती हैं जिसमें मानवीय प्रयासों का कोई नियंत्रण नहीं होता है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें हिमस्खलन की चपेट में आने के चलते कई वीर सैनिक अपने प्राण गँवा चुके हैं, जिसमें 2021 में उत्तराखंड स्थित माउंट त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन के चलते ही 5 जवानों की हुई मृत्यु शामिल है।


Tags:    

Similar News