APSC CCE Prelims 2021 : असम लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, ऐसे चेक करें

असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने 05 नवंबर 2021 संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE), 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर विजिट कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Update: 2021-11-05 16:50 GMT

APSC CCE Prelims 2021: असम लोक सेवा आयोग यानी एपीएससी (APSC) ने शुक्रवार (05 नवंबर 2021) को संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE), 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अतः जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट के इंतजार में थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर विजिट कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

बता दें, कि APSC CCE Prelims 2021 इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2021 को आयोजित किया गया था। असम के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इसे आयोजित किया गया था। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी यानी आंसर सीट इसी साल 21 सितंबर को जारी की गई थी।

सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल 

एक बार फिर बता दें, कि असम लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सफल परीक्षार्थियों की लिस्ट जारी की है। आज के परिणाम आने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में होगा वो अब आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। संभव है आयोग जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करे।

APSC CCE Prelims 2021 का रिजल्ट ऐसे देखें:

स्टेप 1- सबसे पहले कैंडिडेट असम लोक सेवा आयोग यानी APSC की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब, आपको होम पेज पर दिख रहे APSC CCE Prelims Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब, आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।   

स्टेप 4- अब, कैंडिडेट ctrl + F की मदद से PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें। 

स्टेप 5- उम्मीदवार, रिजल्ट देखने के बाद उसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट ले लें।


किन पदों के लिए आयोजित की जाती है परीक्षा? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि APSC CCE परीक्षा जिन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, वो हैं-

-असम सिविल सेवा (जूनियर ग्रेड)

-असम पुलिस सेवा (जूनियर ग्रेड)

-कर अधीक्षक, श्रम निरीक्षक, उत्पाद शुल्क निरीक्षक।

APSC CCE परीक्षा उपरोक्त पदों के अतिरिक्त अन्य कुल 331 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया है। 

Tags:    

Similar News