रामलला के सूर्य तिलक पर मोदी ने की ये अपील, PM बोले -500 साल बाद घर में जन्मोत्सव मना रहे भगवान राम

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी एक विश्वास लेकर आया और 2024 में जब मोदी असम की धरती पर आया है तब मोदी गारंटी लेकर आया है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-17 07:50 GMT

असम में चुनावी रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रामनवमी के पर्व पर असम एक चुनावी सभा को संबोधित रह रहे थे। रैली में मोदी ने इंडिया गठबंधन को तो आड़े हाथों लिया ही है। साथ ही, रैली में आए लोगों से एक साख अपील भी की, जिसका बखूबी जनता से पालन भी किया। दरअसल, रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में मंदिर में प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक किया गया। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने रैली में आए हुए लोगों से फोन की फ्लैश लाइट जलाकर रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया। इसके बाद लोगों ने अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाकर प्रभु राम का अभिवादन भी किया। मोदी ने लोगों को रामनवमी की बधाई दी।

500 साल बाद प्रभु राम अपने घर में मान रहे जन्मदिन

मोदी बुधवार को असम के नलबाड़ी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से समर्थन मांगा। रैली में विरोधियां पर निशाना साधने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर आए लोगों को रामनवमी की बधाई दी और प्रभु श्रीराम की बखान की। उन्होंने कहा कि जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम के जन्मदिन को मनाने के लिए किरण के रूप में उतर रहे हैं, पूरे देश में एक नया माहौल है और ये प्रभु श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है। आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। अभी कुछ मिनटों के बाद प्रभु राम का सूर्य तिलक होगा, उनका जन्मोत्सव अयोध्या की पवित्र नगरी में राम मंदिर में मनाया जाएगा। बता दें पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे, तब राम जी का सूर्य तिलक नहीं हुआ था। यह दोपहर 12.15 बजे पर हुआ।

कांग्रेस ने दिया अलगाववाद को खाद पानी

उसके बाद रैली में पीएम मोदी ने कई मुद्दों को लेकर विरोधी दलों पर तीखे बाण चलाए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। पूर्वोत्तर तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस पूर्वोत्तर को कभी कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उस पूर्वोत्तर को आज भाजपा ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया है। कांग्रेस ने यहां अलगाववाद को खाद पानी दिया तो मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए, जो कांग्रेस के 60 सालों में नहीं कर पाई, वो मोदी ने 10 वर्षों में कर दिया।

पीएम बोले- एनडीए इस मंत्र पर करता काम

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर भाजपा पार्टी चलती ङै। एनडीए सरकार की योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। अब एनडीए ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर, जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चार जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। लोग रहे रहे हैं 4 जून 400 पार। एक बार फिर मोदी सरकार।

2014 में उम्मीद, 2019 में विश्वास व 2024 गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी एक विश्वास लेकर आया और 2024 में जब मोदी असम की धरती पर आया है तब मोदी गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। एनडीए हम देश के गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाएंगे, बिना किसी भेदभाव के उन्हें घर देंगे।

Tags:    

Similar News