Assam Mizoram Seema Vivad Update: मिजोरम में CM हिमंता बिस्व सरमा समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Assam Mizoram Seema Vivad Update: मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-31 03:08 GMT

हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Assam Mizoram Seema Vivad Update: असम-मिजोरम सीमा विवाद का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR filed against Himanta Biswa Sarma) किया है। यह एफआईआर कोलासिब के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुए हिंसा मामले को लेकर दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

मिजोरम पुलिस के मुताबिक, कोलासिब में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma), राज्य पुलिस के 4 वरिष्ठ अधिकारी और 2 अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक जॉन एन ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों के खिलाफ 26 जुलाई को हुए हिंसा को लेकर हत्या करने का प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को हुए झड़प के बाद देर रात राज्य पुलिस ने वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने असम पुलिस (Assam Police) के 200 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज कराए थे।

असम पुलिस ने मिजोरम सरकार के 6 अधिकारियों को भेजा समन

वहीं असम पुलिस (Assam Police) ने भी मिजोरम सरकार के 6 अधिकारी के लिए समन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त व मिजोरम सरकार के 6 अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह समन बुधवार यानी 28 जुलाई को जारी किए गए है।इन लोगों को सोमवार को धोलाई पुलिस थाने में पेश होना है। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है।

क्या है मामला

बताते चलें कि असम पुलिस के पांच जवानों की 26 जुलाई को मौत हो गई। दशकों से चल रहे असम और मिजोरम सीमा विवाद के चलते इन पांच जवानों की जान गई। दोनों सीमा के बीच पिछले साल भी विवाद हुआ था। जिसकी वजह से दोनों राज्यों के लोग आपस में भिड़े थे। इस हिंसा में करीब 8 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान कुछ घरों के साथ दुकानों को भी जला कर नुकसान पहुंचाया गया। वहीं 30 जुलाई को असम सरकार (Assam government) ने नई एडवाइजरी (new advisory) जारी की। इस नई एडवाइजरी में मिजोरम की यात्रा ना करने की सलाह दी गई है।

Tags:    

Similar News