Assam Boat Accident: ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों की जोरदार टक्कर, 100 यात्री लापता!

Assam News: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ी नाव दुर्घटना हो गई है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी दो नावों की जोरदार टक्कर हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-09-08 18:56 IST

ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों भीषण टक्कर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Assam News: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ी नाव दुर्घटना हो गई है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी दो नावों की जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में कई लोगों के लापता होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना असम के जोरहर जिले के नीमतीघाट में घटित बताई जा रही है। जहां ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव माजूली से नीमतीघाट की तरफ जा रही थी। वहीं दूसरी नाव इसके विपरीत दिशा से जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबित दोनों नाव में करीब 100 यात्री सवार थे। 

असम के मुख्यमंत्री ने हिमंता बिस्वा ने इस नाव दुर्घटना पर दुख जताया है। माजुली और जोरहाट जिले के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से राहत बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का कहा है। इसके साथ ही सीएम हिमंता बिस्वा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को लगातार घटना क्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुतबित सीएम कल माजुली पहुंचेंगे।  

बचाव टीम ने 20 लोगों को सुरक्षित बचाया

मिली जानकारी के मुताबित बचाव टीम ने अबतक 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। लेकिन अभी भी कई लोगों लापता है। नदी के छोर पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों नावों में महिलाएं बच्चे सवार थे। वहीं यात्रियों के अलावा नाव में दो पहिया और चार पहिया वाहन भी रखे थे। 

Tags:    

Similar News