असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने ली CM पद की शपथ
हेमंत बिस्वा आज असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा शपथ दिलाई जा रही है।;
हेमंत बिस्वा सरमा (File Photo)
असम: कभी कांग्रेस में रहते हुए असम का मुख्यमंत्री बनने में सफल न होने वाले हेमंत बिस्वा सरमा का सपना अब भाजपा में पूरा हो रहा है। हेमंत बिस्वा आज असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा शपथ दिलाई जा रही है।
शपथ समारोह शुरू होने से पहले हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आप सब की दुआओं के साथ मैं असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहा हूं।'
आपको बता दें कि इस दौरान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता मौजूद हैं। इसके अलावा त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागालैंड के सीएम नीफिउ रियो भी असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। साथ ही इस दौरान पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद हैं।