16 July 2021 Aaj Ka Rashifal : वृष की बढ़ेगी सैलरी, मिथुन को बॉस से बिठाना होगा तालमेल, जानिए बाकी राशियों का आज का राशिफल

16 July 2021 Aaj Ka Rashifal : जातक के लिए दिन कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा। जातक खुद की सेहत के लिए ठोस कदम उठाएंगे। जातक जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। बचत से धन में वृद्धि होगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-15 05:21 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

16  July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल  १६ जुलाई २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन शुक्रवार  आषाढ़ माह की सप्तमी तिथि को चन्द्रमा कन्या राशि पर आज भी संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 16 जुलाई की भविष्यवाणी ...

16 July  2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) मेष राशिफल जातक शुरुआत में जातक की मानसिक स्थिति, प्रसन्नता, माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए अनुकूल नहीं है। संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावना बन रही है।

  • धन-संपत्ति (Money) धन लाभ होगा, व्यवासाय में आपार संभावनाएं बन रही है।
  • सेहत (Health) दौड़धूप की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा।
  • करियर ( Career)  नौकरी में कई ऑफर मिलेंगे।
  • प्यार (Love)  जातक के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, जो सिंगल है वो मिंगल होंगे।
  • परिवार (Family) परिवार की आर्थिक समस्याओं का आज निदान होगा।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy)  गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast)  नए अवसर मिलेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number):  2

16 July 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)  ) आज वृष राशिफल के अनुसार अगर जातक के धन लाभ के लिए अत्यंत शुभ दिन है। इससे परिवार की समृद्धि और बचत में बढ़ोतरी होगी। घर में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी होंगी और धन की कमी से कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी।

  • धन-संपत्ति (Money)  जातक को निजी व्यवसाय के साथ शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health)   सेहत को हल्के में ना लें और रोज योग करें।
  • करियर (Career)  नौकरी में सैलरी बढ़ने काम का उत्साह बढ़ेगा।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल में जातक  के प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • परिवार( Family) परिवार का तनाव बढ़ेगा और सुख के साधन बढ़ाएंगे।
  • वृष राशि का उपाय (Remedy)  गीता का पाठ नित्य करें।
  • पूर्वाभास ( Forecast)  यात्रा पर जाने से बचें।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  4

16 July 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today)   मिथुन राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अनुकूल है। इस कठिन समय में लोगों की मदद करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

  • धन-संपत्ति ( Money)  व्यवसायिक गतिविधियों को सामान्य चलने दें और खास निर्णय लेने से बचें।
  • सेहत ( Health)  आज जातक अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।
  • करियर (Career)  जातक  नौकरी में बॉस से तालमेल बिठाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे।
  • प्यार (Love) लव राशिफल में जातक की प्रेम जीवन मस्त और रोमांटिक रहेगा।
  • परिवार ( Family) जातक का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और  लेन-देन न करें।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) 108 बार लक्ष्मी मंत्र का जप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast)  जातक को कोई सरप्राइज मिल सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  9

16 July 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) कर्क राशिफल के जातक आज की भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए दिन कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा। जातक खुद की सेहत के लिए ठोस कदम उठाएंगे। जातक जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। बचत से धन में वृद्धि होगी।

  • धन-संपत्ति ( Money)  व्यापार में जातक सहयोगियों पर पूरा विश्वास करने से बचें।
  • सेहत ( Health)  जातक आज बीमारी से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career)  काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे।
  • आज का लव राशिफल (Love)    जातक जो अविवाहित है विदेशों से विवाह के लिए रिश्ते आएंगे।
  • परिवार ( Family)  जातक के नजदीकी संबंध खराब होंगे और परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy)  गणेश जी को रोज दुर्वा अर्पित करें।
  • पूर्वाभास (Forecast)   साथी के साथ डेटिंग पर जाएंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

15 July 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)  सिंह राशिफल की 16 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के परिवार में सद्भाव और शांति का माहौल बनेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ने वाली है। दोस्तों से बात करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

  • धन-संपत्ति ( Money)  बिजनेस और कानूनी मामलों में जातक को सफलता मिलेगी।
  • सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें। दुर्घटना हो  सकती हैं।
  • करियर ( Career )  नौकरी और पढ़ाई में घर के माहौल की वजह से ध्यान नहीं दें पाएंगे।
  • प्यार ( Love)   आज जातक की वैवाहिक और लव लाइफ मस्त और रोमांटिक रहेगी।
  • परिवार ( Family)  जातक परिवार के लिए  सबकुछ छोड़ देंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy)  सूर्य मंत्र के साथ जल अर्पित करें।
  • पूर्वाभास (Forecast)  आज जातक के घर मेहमान आने से लाभ होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  3

 16 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 16 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक के लिए दिन समस्याओं को बढ़ाने वाला है। अभी कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जातक आज कुछ क्रिएटिव करें।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय और धन के लिए अनुकूल समय है।
  • सेहत ( Health)  सेहत का ख्याल रखें, सामान्य सर्दी-जुकाम हो सकता है।
  • करियर ( Career)   जातक को ऑफिस में  महिला सहयोगी से काम में सहयोग मिलेगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल  जातक कम उम्र के शख्स के प्यार में बंधेंगे।
  • परिवार ( Family)     जातक को परिवार का साथ मिलेगा और जरूरी कामों पर धन खर्च भी करेंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) गुड़ और किशमिश भगवान विष्णु को अर्पित करें।
  • पूर्वाभास (Forecast)  सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number)   5

16 July  2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today)  तुला राशिफल की 16 जुलाई की गणना के अनुसार जातक का आत्मविश्वास, सेहत, उत्साह और कार्य कुशलता उच्च स्तर पर है। लोग आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व, कुशलता और प्रतिभा के कारण जातक का सम्मान करेंगे। बाहर जाने से बचें।

  • धन-संपत्ति ( Money) धन लाभ होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
  • सेहत ( Health)  सेहत का ख्याल रखें और खानपान सुधारें।
  • करियर ( Career) नौकरी में सतर्कता बरतें, गलतियों की संभावना बढ़ रही है।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को एक नहीं दो नहीं कई लोगों से प्यार होगा।
  • परिवार ( Family)   संपत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढ़ंग से करेंगे।, परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy)  विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 7

16  July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) 16 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक के वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद देने वाला है। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए जातक को अच्छे अवसरों की तलाश है। नौकरी में कुछ भी मन मुताबिक नहीं रहेगा।...

  • धन-संपत्ति ( money )  संपत्ति का लाभ होगा, पैतृक व्यवसाय का बंटवारा होगा।
  • सेहत  ( Health )  सेहत सामान्य चलेगा।
  • करियर ( Career)  नौकरी में लक्ष्य को पूरा करेंगे जो भविष्य में लाभ देगा।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में जातक हर मर्यादा को लाघेंगे।
  • परिवार ( Family)   परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। और धर्म-कर्म में मन लगेगा।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy)  केले के पेड़ की पूजा रोज करें।
  • पूर्वाभास (Forecast )  किसी दोस्त या सहयोगी से झगड़ा होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  5

16 July 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक घर के कामों में पत्नी का सहयोग करेंगे। आज पूरा समय परिवार के साथ बिताएंगे। बाहर जाने से बचें और पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money)  व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों से लाभ होगा।
  • सेहत ( Health)  सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।
  • करियर ( Career)  घर से दूर विदेश में नौकरी करेंगे।
  • प्यार ( Love)  साथी का प्यार नहीं मिलेगा, केवल इजहार होगा।
  • परिवार (Family)  जातक का परिवार साथ देगा, लेकिन गलतफहमियों को भी दूर करें।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy)  मंदिरों की सफाई करें , भगवान की कृपा बरसेगी।
  • पूर्वाभास (Forecast) विरोधी परेशान करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

16 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक सेहत के प्रति सतर्क रहें। जातक आज पूरी तरह से आराम के मूड में हैं। समय भी अनुकूल है। उधार देने और लेने से बचें। दोपहर बाद जातक के वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती हैं।

  • धन-संपत्ति ( Money) शेयर-म्युचुअल से जुड़े लोग सतर्क रहें और बिजनेस गति पकड़ेगा।
  • सेहत ( Health)  स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पिता का ख्याल रखें।
  • करियर ( Career)    मेहनत से  नौकरी पाने में सफल रहेंगे और सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में  साथी  से ईमानदारी की  उम्मीद रखेंगे।
  • परिवार ( Family)  परिवार से विवाद होगा और पति-पत्नी  के बीच नोंक-झोक बढ़ेंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को भोजन करवायें।
  • पूर्वाभास (Forecast)  रूका हुआ पैसा मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  4

16 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस में नुकसान से मन उदास रहेगा। ईश्वर पर भरोसा रखें।

  • धन-संपत्ति ( Money)  व्यवसाय में निवेश से बचें, धोखा खा सकते हैं।
  • सेहत ( Health)   हड्डी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।
  • करियर ( Career)   जातक  नई नौकरी की तलाश करेंगे।
  • प्यार ( Love)   आज जातक को बहुत प्यार करने वाला साथी मिलेगा।
  • परिवार ( Family) निजी बातों को दूसरों से बताने से बचें और परिवार का ख्याल रखें।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy)  बच्चों  से नारायण कवच का पाठ करवायें।
  • पूर्वाभास (Forecast)  कर्ज लेना पड़ सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  6

16  July 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)  मीन राशिफल की 16 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिएआज का दिन धन और इच्छाओं की पूर्ति के लिए शुभ है परन्तु सेहत के लिए औसत रहेगा।दोपहर बाद में खुशी, मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी देने वाला है। नए कामों को शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है।

  • धन-संपत्ति ( Money)   कोई भी बिजनेस करेंगे, आज रफ्तार धीमी रहेगी।
  • सेहत ( Health) सेहत उत्तम बना रहेगा।
  • करियर ( Career)  नौकरी में संभलकर रहें, जालसाजी में फंस सकते हैं। पढ़ाई करें।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल प्रेम का अहसास होगा, लेकिन अकेलापन के कारण मन दुखी रहेगा।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ घूमेंगे और खरीदारी करेंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा।
  •  मीन राशि का उपाय ( Remedy)  बांसूरी का दान करें।
  • पूर्वाभास (Forecast)    संतान की किलकारी गुंजेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  5

                                                                                                                  राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News