साप्ताहिक सिंह राशिफल 18-24 जुलाई 2021: इस क्षेत्र से जुड़े जातक का होगा नाम, सेहत और स्वभाव के लिए कैसा रहेगा सप्ताह , जानें

साप्ताहिक सिंह राशिफल 18-24 जुलाई 2021:इस सप्ताह जातक ऊर्जावान होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगो का नाम होगा। शुक्र लग्न में होने से जातक के जीवन पर इस सप्ताह ज्यादा असर दिखेगा। जातक के जीवन में बहुत सुधार होगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-19 03:01 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Singh Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक सिंह राशिफल 18-24जुलाई: 

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly) इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के 12 वें भाग में सूर्य रहेंगे। जातक ध्यान और योग करें। शुक्र की वजह से आप इस सप्ताह जातक ऊर्जावान होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगो का नाम होगा। शुक्र लग्न में होने से जातक के जीवन पर इस सप्ताह ज्यादा असर दिखेगा। जातक के जीवन में बहुत सुधार होगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) धन संबंधी मामलों में जातक को आर्थिक लाभ मिलेंगे। उधार देने से बचें तो अच्छा रहेगा। बुध की वजह से आमदनी के कई स्त्रोत बन रहे है। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगा। ऑफिस में अच्छी छवि बनी रहेगी। पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। निवेश के लिए समय उपर्युक्त है।
  • सेहत ( Health) -सेहत का ख्याल रखें। कोई बीमारी से ग्रस्त रहेंगे
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए शादी के रिश्ते आएँगे। माता-पिता के साथ समय गुजारेंगे। लेकिन क्रोध से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। विलासिता के सामान खरीदेंगे।
  • उपाय ( Remedy) गुरु और मां की सेवा करें और शनिदेव की पूजा करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4, 2,16

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News