तबाहियों का काउंट डाउन: तैयार रहे पूरी दुनिया, तो 2021 भी कुछ ऐसा ही रहेगा

दुनिया के खत्म होने के शुरुआती संकेतों के रूप में अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी को इसकी शुरुआत माना जा सकता है,

Update: 2020-12-28 11:53 GMT
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, एक भयानक भूकंप आएगा जो न्यू वर्ल्ड को तबाह कर देगा और तार्किक रूप से कैलिफोर्निया ऐसी जगह है जहां यह हो सकता है। ज्योतिषियों द्वारा की गई व्याख्या के मुताबिक, 25 नवंबर, 2021 को बनने वाली मंगल और शनि की स्थिति ऐसे ही संकेत देती है।

लखनऊ: साल 2020 अपने साथ तबाही लेकर आया था और पूरे साल महामारी, बीमारी, भूकंप, मौत और प्रकृति आपदा से देश दुनिया के लोग झूझते रहें। पूरे साल कुछ भी अच्छा नहीं रहा, कई लोगों ने अपनों को खोया तो कई मौत के मुंह से बचकर आएं। अब साल 2020 खत्म होने जा रहा है। शेष 3 दिन इस साल में बचें है। ऐसे में सबको उम्मीद है कि साल 2021 आशा की नई किरण लेकर आ रहा है। लेकिन यह सब ख्वाब वाली बात है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल 2021 में भी कुछ अच्छा नहीं होने वाला है। यह साल भी हलचल लेकर आ रहा है।

यह हम नहीं फ्रांस में जन्मे माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को आधार मान कर बता रहे हैं। फ्रांस में जन्मे माइकल दि नास्त्रेदमस की 465 साल पुरानी भविष्यवाणियां अब लोगों को हैरान कर रही हैं।नास्त्रेदमस ने सदियों पहले 'लेस प्रोफेटीस' नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था। इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं, जिनमें से 70 फीसदी सच साबित हुई हैं। उनकी भविष्यवाणियां छंदों में परिभाषित हैं, जिसे 'क्वाट्रेन' कहा जाता है। जानते है कि क्या है उनकी भविष्यवाणी..

 

यह भी पढ़ें...2021 में तबाह दुनिया: आएगा ऐसा भयानक बवंडर, जानें ये दावा सच या अफवाह

 

कैलिफॉर्निया में भूकंप

ऐसी भविष्यवाणी है कि प्रलयकारी भूकंप 'न्यू वर्ल्ड' को तबाह कर देगा। कैलिफॉर्निया को इसका लॉजिकल प्लेस कह सकते हैं, जहां ये घटना हो सकती है। 2021 में कैलिफॉर्निया में बड़े स्तर पर धरती हिलेगी। यह भयानक भूकम्प कैलिफोर्निया को तबाह कर देगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, एक भयानक भूकंप आएगा जो न्यू वर्ल्ड को तबाह कर देगा और तार्किक रूप से कैलिफोर्निया ऐसी जगह है जहां यह हो सकता है। ज्योतिषियों द्वारा की गई व्याख्या के मुताबिक, 25 नवंबर, 2021 को बनने वाली मंगल और शनि की स्थिति ऐसे ही संकेत देती है।

 

 

मानव के मस्तिष्क की डिजिटल इंटेलिजेंस

अमेरिकी सैनिक मस्तिष्क में एक चिप के द्वारा मानव की रक्षा के लिए कम से कम ब्रेन के स्तर पर एक प्रकार के साइब्रॉग्स (एक काल्पनिक शख्सियत, जिसकी क्षमता सामान्य इंसान से काफी ज्यादा होगी) में बदल जाएंगे। 2021 में इस ब्रेन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिप के जरिए मानव के मस्तिष्क की डिजिटल इंटेलिजेंस बढ़ जाएगी। स्पष्ट है कि इसके जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव की बुद्धि और शरीर में शामिल किया जा सकेगा।

 

नई खोज से नुकसान

*2021 के लिए भविष्यवाणी की थी कि रूस का एक वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार और वायरस तैयार करेगा जो इंसान को जॉम्बी बना देगा। यह नई खोज हर किसी को नुकसान पहुंचाएगी। इससे माता-पिता और महिलाएं सभी दुखों के सागर में डूब जाएंगे। बड़े-बड़े लोग मारे जाएंगे और आखिरकार दुनिया खत्म हो जाएगी।

सूर्य की तबाही पृथ्वी के क्षतिग्रस्त का कारण

2021 दुनियाभर की प्रमुख घटनाओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण वर्ष होग। इस दौरान सूर्य की तबाही पृथ्वी के क्षतिग्रस्त का कारण बनेगी। नास्त्रेदमस ने एक चेतावनी में समुद्र तल के बढ़ने और पृथ्वी के समाने की बात भी कही थी। जलवायु परिवर्तन के ये नुकसान युद्ध और टकराव की स्थिति पैदा करेंगे। रिसोर्स के लिए दुनिया में झगड़े शुरू होंगे और लोग पलायन करेंगे।

 

 

यह पढ़ें...देश में आज तानाशाह सरकार, मोदी-हिटलर से दस क़दम आगे: सुबोधकांत सहाय

 

पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु

एक 'क्वाट्रेन' में पृथ्वी से धूमकेतु टकराने की बात भी कही है, जो भूकंप और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा। पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये एस्टेरॉयड उबलना शुरू कर देगा।आकाश में ये नजारा 'ग्रेट फायर' जैसा होगा।वैज्ञानिकों ने पहले ही एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई है। इस बार इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि 2009 KF1 नाम के एक एस्टेरॉयड के 6 मई 2021 को पृथ्वी से टकराने का खतरा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस एस्टेरॉयड की ताकत 1945 में हिरोशिम पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बस से करीब 15 गुना ज्यादा होगी।

दुनिया के खत्म होने के शुरुआती संकेतों के रूप में अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी को इसकी शुरुआत माना जा सकता है, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया है। आगे आने वाली तबाही इतनी व्यापक होगी, जिसका सामना दुनिया ने पहले कभी नहीं किया होगा और यह हमें काफी पीछे इतिहास में धकेल देगी। विश्व के अधिकांश लोग इससे उबर नहीं पाएंगे।

Tags:    

Similar News