×

देश में आज तानाशाह सरकार, मोदी-हिटलर से दस क़दम आगे: सुबोधकांत सहाय

केंद्र में यूपीए सरकार के दिनों को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने जनता को कई अधिकार दिए।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 11:21 AM GMT
देश में आज तानाशाह सरकार, मोदी-हिटलर से दस क़दम आगे: सुबोधकांत सहाय
X
देश में आज तानाशाह सरकार, मोदी-हिटलर से दस क़दम आगे: सुबोधकांत सहाय (PC: social media)

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने एकबार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। रांची में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में उन्होने कहा कि, आज देश में पूरी तरह से तानाशाही सरकार सत्ता पर काबिज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के तानाशाह हिटलर से दस क़दम आगे हैं। बिहार में जोड़तोड़ कर सरकार बनाई गई है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि, उनकी भूमिका गृहमंत्री की न होकर एक नकारात्मक राजनीतिक की है। लिहाज़ा, इन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। इसके लिए कांग्रेस को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यक्ता है।

ये भी पढ़ें:नई दिल्ली: 30 दिसंबर को 2 बजे होगी सरकार की किसानों के साथ बातचीत, केंद्रीय कृषि सचिव ने लिखी चिट्ठी

जनता को मिला अधिकार

केंद्र में यूपीए सरकार के दिनों को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने जनता को कई अधिकार दिए। राइट टू इन्फोर्मेशन, राइट टू एजुकेशन और राइट टू फूड समेत कई अधिकार दिए गए। अब केंद्र में एक ऐसी सरकार आई है जिसमें जनमुद्दों की बात नहीं होती है। जनता की समस्याओं को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि, देश को अगर एकजुट रखना है और संवैधानिक संस्थाओं को बचाना है तो कांग्रेस को पुराने रूप में लौटना पड़ेगा। सुबोधकांत ने कहा कि, इस बात में कोई शक नहीं है कि, पार्टी कमज़ोर हुई है।

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

ये भी पढ़ें:धुआंधार रैलियां करने वाला BJP सांसद का ये बेटा, अब इसको लेकर हलचल तेज

कांग्रेस को बनना होगा धुरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, आज देश की राजनीति क्षेत्रीय स्तर पर बंट चुकी है। क्षेत्रीय दल मज़बूत हुए हैं। क्षेत्रीय दलों का अपना जनाधार है। लिहाज़ा, कांग्रेस पार्टी को इनसभी क्षेत्रीय दलों की धुरी बनकर इन्हे एक मंच पर लाना होगा। उन्होने कहा कि, आज कांग्रेस कमज़ोर ज़रूर हुई है लेकिन पार्टी का वर्तमान नेतृत्व क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी माना कि, पार्टी संगठन को मज़बूत करने की आवश्यक्ता है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को जो जनाधार मिला है उसका सम्मान करते हुए काम करने की ज़रूरत है। राज्य स्तर पर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए क़दम उठाए जाएंगे।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story