आपके गार्डन में छिपा है खुशियों का खजाना, जानिए वास्तु के अनुसार कैसे लगाएं

वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने या करने का एक खास तरीका  है। उस तरीका को अपनाने से हर काम शुभ तरीके से होते है। घर के गार्डन को भी वास्तु के अनुसार बनाने से लाभ हो सकते हैं।

Update: 2021-03-13 03:44 GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के गार्डन बनाने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, मिलती है सफलता

लखनऊ : घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सब तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते है। इसे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ जाती है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हमारे घर पर पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएं, गए तरीके से घर में गार्डन लगाने से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

एक खास तरीका

घर में पॉजिटिव एनर्जी पढ़ने के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने या करने का एक खास तरीका है। उस तरीका को अपनाने से हर काम शुभ तरीके से होते है। घर के गार्डन को भी वास्तु के अनुसार बनाने से लाभ हो सकते हैं।

यह पढ़ें...13 मार्च: इस राशि के जातक को हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल

घर में गार्डन लगाने का तरीका

 

वास्तु के अनुसार घर में गार्डन बनाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप अपने घर में इसी दिशा में गार्डन बनवाएं, तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी सकती है।

 

सकात्मकता लाते है गुलाब

 

यदि आप लाल या गुलाबी रंग का फूल लगाने की सोच रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उसे दक्षिण पूर्व दिशा या दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं।

 

नकारात्मक शक्तियों का वास

 

घर में गार्डन दक्षिण और पश्चिम दिशा में कभी नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने से नकारात्मक शक्तियों बास होता है।

करियर में नए अवसर

 

उत्तर दिशा में बगीचा लगाने से हमारे जीवन में हमारे कैरियर में नए अवसर और समृद्धि प्राप्त होती हैं। तुलसी का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में लगाने से घर में खुशियां बनी रहती है।

यह पढ़ें...ममता बनर्जी को कैसी लगी चोट? मुख्य सचिव ने सौंपी रिपोर्ट, EC ने और मांगी जानकारी

पूर्व दिशा

उत्तर दिशा में छोटे कांटेदार पौधे कभी नहीं लगाना चाहिए। यदि आप बगीचे में फल वाले पौधे लगाना चाहते है, तो उसे पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है।

Tags:    

Similar News