आज रात 800 साल बाद होगी खगोलीय घटना, आप भी बन सकते हैं गवाह

आज की घटना के बारे में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के बाद दक्षिण पश्चिम में इस खगोलीय घटना को अपनी नंगी आंखों से साफ तौर पर देखा जा सकता हैं।;

Update:2020-12-21 14:01 IST
आज रात 800 साल बाद होगी खगोलीय घटना, आप भी बन सकते हैं गवाह
photos (social media)
  • whatsapp icon

नई दिल्ली : आज साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है। इस खास मौके पर 800 साल पुरानी एक खगोलीय घटना होने वाली है। आपको बता दें कि आज के दिन दो सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि नजदीक आने वाले हैं। पिछली बार यह खगोलीय घटना महान खलोगविद गैलिलियो काल में वर्ष 1623 में हुई थी। आज का दिन खगोलीय घटनाओं में रूचि लेने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है।

बृहस्पति और शनि ग्रह

आज की घटना के बारे में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के बाद दक्षिण पश्चिम में इस खगोलीय घटना को अपनी नंगी आंखों से साफ तौर पर देखा जा सकता हैं। आज बृहस्पति और शनि ग्रह तारों की तरह देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि विज्ञान की भाषा में इस घटना को ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है। कई जगह इसको क्रिसमस स्टार भी कहा जाता है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने कही यह बात

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दो ग्रहों का नजदीक आना इतना आसान नहीं है। इसके साथ बता दें कि बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी ग्रह शनि के पास 20 सालों में गुजरता है। लेकिन बृहस्पति ग्रह का इतना नजदीक आना काफी खास है। सूर्यास्त के बाद इस ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों को कई पुश्तों को देखने के बाद भी इस खगोलीय घटना को देखने का सौभाग्य नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें :20 दिसंबर राशिफल: जानें उन 6 राशियों के नाम, जिनके सितारे आज नहीं देंगे साथ

क्या होता है ग्रेट कंजक्शन

व्राटिनों टेक्नोलॉजी के खगोलविद ने बताया कि सौर मंडल का पांचवा ग्रह बृहस्पति और छटा ग्रह शनि है। जो निरंतर सूर्य की परिक्रमा करता है। आपको बता दें कि गुरु की एक परिक्रमा लगभग 11.86 साल में हो पाती है। और शनि ग्रह को लगभग 29. 5 साल लग जाते हैं। हर 20 साल में यह दोनों ग्रह साथ दिखने लगते हैं। इस घटना को ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है।

ये भी पढ़ें :पढ़ें 21 दिसंबर का राशिफल, कैसा रहेगा दिन और कैसी होगी रात 12 राशियों के साथ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News