होना है कामयाब तो बहुत छोटी मगर काम की है ये बातें, अनदेखा ना करें

जीवन में हर किसी की परेशानियों से भरा रहता है तभी  अनुभवों के चखकर सफलता मिलती है। इसी तरह छोटी छोटी चीजें भी जीवन में बड़ी बाधा बनती हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण लोगों को इसका पता ही नहीं चलता है। और वैसे काम कर जाते हैं जो उनके जीवन में परेशानी लाते है। जैसे...

Update: 2020-01-25 00:57 GMT

जयपुर : जीवन में हर किसी की परेशानियों से भरा रहता है तभी अनुभवों के चखकर सफलता मिलती है। इसी तरह छोटी छोटी चीजें भी जीवन में बड़ी बाधा बनती हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण लोगों को इसका पता ही नहीं चलता है। और वैसे काम कर जाते हैं जो उनके जीवन में परेशानी लाते है। जैसे...

 

यह पढ़ें...कुंडली का योग बनाता है चरित्रहीन, इस कारण बाप-बेटी, भाई-बहन में होते हैं अवैध संबंध

 

जूठे बर्तन

लोगों को इस बात का शायद पता न हो कि रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़कर सोना दरिद्रता को बुलाना होता है। जिन घरों में ऐसा होता है वहां धन की कमी बनी रहती है। कर्ज बढ़ता है। दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती है। इसलिए सोने से पहले जूठे बर्तनों को साफ करके जरूर रखें। वहीं रसोई घर को भी हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि साफ सुथरे घर में ही लक्ष्मी का वास रहता है।

 

कांटेदार पौधे

 

घरों में कांटेदार पौधे लगाने का कुछ लोगों को शौक होता है वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं हैं, इसीलिए घरों में गुलाब का पौधा भी लगाने को मना किया जाता है। जो लोग घरों में कांटेदार पौधे लगाते हैं उन्हें बाधाएं और रोग घेरे रहते हैं, संतान से भी परेशानी होती है और बिजनेस और नौकरी में भी संकट की स्थिति रहती है।

 

खुशनुमा माहौल

घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बनाकर रखना चाहिए। जहां पर खुशी का माहौल नहीं होता है वहां भी दरिद्रता होती है। आपस में लड़ाई झगड़ा और वाद-विवाद की स्थिति से बचना चाहिए। गृह क्लेश का वातावरण नहीं होना चाहिए। शाम को घर के बाहर दीपक जलाने से दरिद्रता नहीं आती है।

यह पढ़ें...राशिफल 25 जनवरी: इन 4 राशियों को होगा नुकसान, रहें सावधान, पढ़ें बाकी का हाल

आरती

शाम को घर में आरती करनी चाहिए इससे सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। घर के प्रत्येक कोने में सूरज की रोशनी जानी चाहिए। ऐसा नहीं है तो भी परेशानियां होती हैं। ऐसे घरों में पूजा के बाद गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। घर में किसी प्रकार की गंदगी को जमा नहीं करना चाहिए। वहीं घर के सदस्यों को हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।

Tags:    

Similar News